देश

संसद भवन में क्यों नहीं ले जा सकते पालतू जानवर? जानें क्या कहते हैं नियम?

Why Dog Is Not Allowed In Parliament: संसद में कुत्ता लेकर जाने के मामले में अब कांग्रेस राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है. इस मामले पर एक न्यूज एजेंसी ने उनकी प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने कहा,”भौं-भौं-भौं…और क्या मैं बोलूं?.” चर्चा है कि उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई करने को लेकर प्रस्ताव लाया जा सकता है. जिसके बाद लोग ये जानना चाह रहे हैं कि संसद में कोई सदस्य अपना पालतू कुत्ता भी क्यों नहीं लेकर जा सकता.

अगर आप भी यहीं जानना चाह रहे हैं तो आप सही जगह आए हैं. आइये बताते हैं कि संसद में कोई अपना पालतू जानवर लेकर जा सकता है या नहीं. अगर कोई सदस्य लेकर चला गया है तो क्या उसके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई हो सकती है?

उससे पहले…माजरा क्या है?

दरअसल 1 दिसंबर 2025 से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई. शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी एक कुत्ते के साथ संसद भवन पहुंच गईं. जिसपर भाजपा के नेता भड़क गए और रेणुका चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे.

आ गई तो क्या दिक्कत है- चौधरी

संसद भवन से बाहर आकर रेणुका चौधरी ने मीडिया से कहा कि कुत्ते के साथ संसद आ गई तो क्या दिक्कत है? एक गूंगा जानवर अंदर चला गया तो इन्हें क्या तकलीफ हो रही है. इतना छोटा सा जानवर है. यह काटने वाला भी नहीं है. यहीं नहीं रेणुका चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए आगे कहा कि “काटने वाले और डंसने वाले तो पार्लियामेंट के अंदर बैठे हैं”

जिसपर बीजेपी गर्म हो गई. बीजेपी के सांसद जगदंबिका पाल ने राज्यसभा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने सांसद को मिले विशेषाधिकारों का ही नहीं दुरुपयोग किया है बल्कि उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये.

कांग्रेस सांसद के द्वारा संसद में कुत्ता लेकर आने के खिलाफ बीजेपी कार्रवाई की मांग कर रही है. तो ऐसे में सवाल ये है कि क्या कोई ऐसा नियम है, जिसके तहत रेणुका चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है? तो जवाब है हां.

ये भी पढ़ें- Delhi MCD By-Election Results: ‘MCD उपचुनाव के बाद जनता का…’, AAP की बढ़त पर बोले केजरीवाल

संसद भवन में जाने के लिए सांसदों को उच्च सुरक्षा चेकिंग से होकर गुजरना पड़ता है. देश की सबसे बड़ी पंचायत में जाने के लिए भी कुछ नियम बनाए गए हैं जो उसके हैंडबुक में लिखे गए हैं. जिसके अनुसार-

  • सुरक्षा जोखिम माने जा सकने वाले किसी वस्तु या जीव को संसद भवन में लाने की इजाजत नहीं है.
  • अगर कोई सदस्य किसी जानवर को लेकर संसद भवन में दाखिल होता है तो यह अपराध तो नहीं माना जा सकता, लेकिन संसदीय प्रोटोकॉल का उल्लंघन जरूर माना जाएगा.
  • संसद में कोई भी सदस्य हथियार नहीं लेकर जा सकता है. यह कानूनन अपराध है.

अगर कोई सदस्य इसका उल्लंघन करे तो फिर क्या होगा?

अगर कोई सदस्य संसद के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए कोई जानवर लेकर संसद में चला जाए तो-

  • चेतावनी जारी की जा सकती है
  • आधिकारिक उल्लंघन के रूप में दर्ज किया जा सकता है.
  • विशेषाधिकार का उल्लंघन करने का भी प्रस्ताव लाया जा सकता है.

“काटने वाले संसद में बैठे हैं”

सांसद रेणुका चौधरी ने मीडिया को बताया कि वो पिल्ला सड़क पर घूम रहा था. उसे चोट लग सकती थी, इसलिए वो उसे उठाकर अपनी कार में संसद तक ले आईं और बाद में उसे घर भेज दिया. रेणुका चौधरी ने आगे कहा कि भाजपा इस बात को लेकर चर्चा कर रही है, इसका क्या मतलब है? काटने वाले तो संसद में हैं. ये तो एक मूक जीव है, जिसकी मैंने मदद की.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा का निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

13 minutes ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

17 minutes ago

FSSAI का बड़ा फैसला, 6 महीने तक के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज पर लगेगी रोक

FSSAI ने 6 महीने तक के शिशुओं के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने…

24 minutes ago

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

56 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

1 hour ago