Why Dog Is Not Allowed In Parliament: संसद में कुत्ता लेकर जाने के मामले में अब कांग्रेस राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है. इस मामले पर एक न्यूज एजेंसी ने उनकी प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने कहा,”भौं-भौं-भौं…और क्या मैं बोलूं?.” चर्चा है कि उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई करने को लेकर प्रस्ताव लाया जा सकता है. जिसके बाद लोग ये जानना चाह रहे हैं कि संसद में कोई सदस्य अपना पालतू कुत्ता भी क्यों नहीं लेकर जा सकता.
अगर आप भी यहीं जानना चाह रहे हैं तो आप सही जगह आए हैं. आइये बताते हैं कि संसद में कोई अपना पालतू जानवर लेकर जा सकता है या नहीं. अगर कोई सदस्य लेकर चला गया है तो क्या उसके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई हो सकती है?
उससे पहले…माजरा क्या है?
दरअसल 1 दिसंबर 2025 से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई. शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी एक कुत्ते के साथ संसद भवन पहुंच गईं. जिसपर भाजपा के नेता भड़क गए और रेणुका चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे.
आ गई तो क्या दिक्कत है- चौधरी
संसद भवन से बाहर आकर रेणुका चौधरी ने मीडिया से कहा कि कुत्ते के साथ संसद आ गई तो क्या दिक्कत है? एक गूंगा जानवर अंदर चला गया तो इन्हें क्या तकलीफ हो रही है. इतना छोटा सा जानवर है. यह काटने वाला भी नहीं है. यहीं नहीं रेणुका चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए आगे कहा कि “काटने वाले और डंसने वाले तो पार्लियामेंट के अंदर बैठे हैं”
जिसपर बीजेपी गर्म हो गई. बीजेपी के सांसद जगदंबिका पाल ने राज्यसभा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने सांसद को मिले विशेषाधिकारों का ही नहीं दुरुपयोग किया है बल्कि उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये.
कांग्रेस सांसद के द्वारा संसद में कुत्ता लेकर आने के खिलाफ बीजेपी कार्रवाई की मांग कर रही है. तो ऐसे में सवाल ये है कि क्या कोई ऐसा नियम है, जिसके तहत रेणुका चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है? तो जवाब है हां.
ये भी पढ़ें- Delhi MCD By-Election Results: ‘MCD उपचुनाव के बाद जनता का…’, AAP की बढ़त पर बोले केजरीवाल
संसद भवन में जाने के लिए सांसदों को उच्च सुरक्षा चेकिंग से होकर गुजरना पड़ता है. देश की सबसे बड़ी पंचायत में जाने के लिए भी कुछ नियम बनाए गए हैं जो उसके हैंडबुक में लिखे गए हैं. जिसके अनुसार-
- सुरक्षा जोखिम माने जा सकने वाले किसी वस्तु या जीव को संसद भवन में लाने की इजाजत नहीं है.
- अगर कोई सदस्य किसी जानवर को लेकर संसद भवन में दाखिल होता है तो यह अपराध तो नहीं माना जा सकता, लेकिन संसदीय प्रोटोकॉल का उल्लंघन जरूर माना जाएगा.
- संसद में कोई भी सदस्य हथियार नहीं लेकर जा सकता है. यह कानूनन अपराध है.
अगर कोई सदस्य इसका उल्लंघन करे तो फिर क्या होगा?
अगर कोई सदस्य संसद के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए कोई जानवर लेकर संसद में चला जाए तो-
- चेतावनी जारी की जा सकती है
- आधिकारिक उल्लंघन के रूप में दर्ज किया जा सकता है.
- विशेषाधिकार का उल्लंघन करने का भी प्रस्ताव लाया जा सकता है.
“काटने वाले संसद में बैठे हैं”
सांसद रेणुका चौधरी ने मीडिया को बताया कि वो पिल्ला सड़क पर घूम रहा था. उसे चोट लग सकती थी, इसलिए वो उसे उठाकर अपनी कार में संसद तक ले आईं और बाद में उसे घर भेज दिया. रेणुका चौधरी ने आगे कहा कि भाजपा इस बात को लेकर चर्चा कर रही है, इसका क्या मतलब है? काटने वाले तो संसद में हैं. ये तो एक मूक जीव है, जिसकी मैंने मदद की.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

