देश

‘सांसद बनकर मेरा नुकसान हुआ, कमाई घट गई’, कांग्रेस नेता का हैरान करने वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल

Maharashtra Politics 2026:  आमतौर पर यह माना जाता है कि चुनाव जीतकर संसद या विधानसभा पहुंचने के बाद नेताओं की संपत्ति और रसूख में भारी इजाफा होता है. लेकिन महाराष्ट्र के एक कांग्रेस सांसद ने इसके बिल्कुल उलट बयान देकर देश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. लातूर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद डॉ. शिवाजी कालगे ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि लोकसभा का सदस्य बनने के बाद उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है और उनकी कमाई काफी घट गई है.

डॉक्टरी के पेशे को नहीं दे पा रहे वक्त

डॉ. शिवाजी कालगे पेशे से एक जाने-माने आई सर्जन (आंखों के डॉक्टर) हैं और उन्होंने MBBS व DOMS की डिग्री हासिल की है. सांसद बनने से पहले वे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. डॉ. कालगे का कहना है कि संसद की व्यस्तताओं के कारण अब वे अपने अस्पताल को पूरा समय नहीं दे पा रहे हैं और न ही मरीजों को देख पा रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘अगर कोई मुझसे मेरी आर्थिक स्थिति के बारे में पूछेगा, तो मैं यही कहूंगा कि सांसद बनने के बाद मुझे सिर्फ और सिर्फ वित्तीय नुकसान हुआ है’.

इनकम टैक्स से समझाया अपना दर्द

अपनी घटती कमाई का सबूत देने के लिए सांसद महोदय ने अपने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) का डेटा भी जनता के सामने रख दिया. उन्होंने बताया कि राजनीति में आने के बाद उनकी सालाना आय में कितनी बड़ी गिरावट आई है:

वित्तीय वर्ष (Financial Year) भुगतान किया गया टैक्स (Income Tax Paid) मुख्य कारण (Reason) FY 2023-24 (सांसद बनने से पहले) ₹36 लाख (लगभग) अस्पताल में फुल-टाइम डॉक्टरी प्रैक्टिस

FY 2024-25 (सांसद बनने के बाद) ₹8.75 लाख (लगभग) राजनीतिक व्यस्तता, अस्पताल को समय न दे पाना

सोशल मीडिया पर बयान वायरल

डॉ. शिवाजी कालगे का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इस पर जमकर चर्चा हो रही है. जहां कुछ लोग उनके इस स्पष्ट और ईमानदार कबूलनामे की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ आलोचक इसे लेकर उन पर तंज भी कस रहे हैं. आपको बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने देशभर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जिनमें से लातूर सीट पर डॉ. शिवाजी कालगे ने परचम लहराया था.

यह भी पढ़ें:  Cough Syrup Rules Changed: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, सरकार ने OTC बिक्री पर लगाई रोक

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…

1 minute ago

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! CM योगी ने नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बंपर तोहफा, बढ़ाकर कर दिया इतना मानदेय

UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…

20 minutes ago

जेलेंस्की को झाड़ पर चढ़ाकर ट्रंप ने खींच लिया पैर, 3 दिनों तक नहीं दी रूसी मिसाइलों की जानकारी, अब रो रहा यूक्रेन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कुछ समय के लिए…

24 minutes ago

21 या 22 अक्टूबर, कब है पापांकुशा एकादशी का व्रत? अज्ञान में किए गए पापों से दिलाता है मुक्ति

पापांकुशा एकादशी 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 21 अक्टूबर को रखा…

28 minutes ago

CBSE Board Exam Update: 10वीं-12वीं की LOC जमा करने की लास्ट डेट जारी, जानें कब से लगेगा लेट फीस

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए बिना लेट फीस LOC…

36 minutes ago

20 या 21 अक्टूबर, दशहरा कब है? जानें विजयादशमी 2026 की सही तारीख, रावण दहन और शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है, क्योंकि आश्विन शुक्ल दशमी तिथि 20 और…

44 minutes ago