देश

पत्नी ने दांत से काटी पति की जबान, जमीन पर गिर गई जीभ, अस्पताल में भर्ती

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक महिला ने घरेलू विवाद के दौरान अपने पति की जीभ को दांत से काट ली. इस दौरान उसका जबान कटकर जमीन पर गिर गई. घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं यह खबर स्थानीय लोगों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है.

मामला लखनऊ के ठाकुरगंज के राधाग्राम मुहल्ले का बताया जा रहा है. जहां पति-पत्नी के बीच कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था. इसी क्रम में शुक्रवार को भी दोनों के बीच सुबह-सुबह ही जमकर झगड़ा हुआ. लड़ाई के दौरान पत्नी ने मौका पाते ही पति की जबान दांत से काट ली, जिससे जबान कटकर जमीन पर गिर गई. इसके बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उधर, पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने बताया कि गिरफ्तार महिला (सलमा) राधाग्राम कॉलोनी की रहने वाली है. तीन साल पहले उसका विवाह तकिया में रहने वाले मुन्ना के साथ हुआ था. मुन्ना मजदूरी करता है. एक साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा है और अलग-अलग रह रहे हैं. जबकि इनके बच्चे मुन्ना यानी पिता के घर पर अपनी दादी-बाबा के साथ रहते हैं. सलमा और मुन्ना गुरुवार को बच्चों से मिलने गए थे.

इस बीच दोनों का फिर से विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इसी बीच सलमा ने मुन्ना की जबान दांत से काट ली, तो मुन्ना दर्द से कराहने लगा और घर के अन्य लोग शोर मचाने लगे. आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े और उन्होंने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया. परिजन घायल मुन्ना को आनन-फानन में अस्पताल ले गए. जहां, हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया गया.

यह भी पढ़ें: Meerut: डिलीवरी के दौरान झोलाछाप डॉक्टर ने काट दी नस, जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा

वहीं, पुलिस ने सलमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस सलमा से पूछताछ कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

17 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago