भगवान शिव
Maha Shivratri: हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार चतुर्दशी तिथि भगवान शिव की आराधना और पूजा के लिए समर्पित है. शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव सबसे पहले महाशिवरात्रि तिथि पर ही शिवलिंग के रूप में सामने आए थे. इसी मान्यता के चलते हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हुए महाशिवरात्रि मनाई जाती है.
पंचांग के अनुसार इस साल 2023 में महाशिवरात्रि 18 फरवरी शनिवार को पड़ रही है. बात करें इसके शुभ मुहूर्त की तो फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी को रात 8 बजकर 2 मिनट से शुरू हो रही है. वहीं इसका समापन अगले दिन 19 फरवरी को शाम 4 बजकर 18 मिनट पर होगा.
दूसरी धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इस दिन महाशिवरात्रि का व्रत रखने और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने पर वैवाहिक जीवन में आने वाली सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती है.
इसे भी पढ़ें: Mahavidya: दुख और दरिद्रता को दूर करती हैं मां धूमावती, जानिए क्या है मां से जुड़ी कथा, इस विधि से करें पूजा
महाशिवरात्रि पर इन उपायों से दूर होगी आर्थिक तंगी
करियर या व्यापार में परेशानी आने पर महाशिवरात्रि के दिन इन उपायों से लाभ मिल सकता है. इसके लिए इस दिन व्रत रखते हुए शिवलिंग पर शहद से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए. इसके अलावा शिवलिंग पर अनार का फूल भी अर्पित करना चाहिए.
महाशिवरात्रि के दिन चांदी के पात्र में जल भरते हुए इसकी धारा से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हुए ॐ नमः शिवाय और ॐ पार्वतीपत्ये नमः मंत्र का 108 बार जाप करने से आर्थिक उन्नति होती है.
महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का दही से रुद्राभिषेक करने से धन धान्य में वृद्धि होती है. वहीं इस दिन भगवान भोलेनाथ का गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करने से धन के आगमन के मार्ग बनते हैं. वहीं शिवलिंग का शहद और घी से अभिषेक करने पर भी धन लाभ होता है. इसके अलावा महाशिवरात्रि पर पूरे श्रद्धा भाव से इस दिन मां पार्वती और शिव जी की पूजा करने से सभी तरह की मनोकामना पूरी होती है.
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…