अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी
Women’s Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के नवसारी जिले के वंसी-बोर्सी में आयोजित लखपति दीदी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस ऐतिहासिक आयोजन में 1.1 लाख से अधिक महिलाओं के भाग लेने की संभावना है.
महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनेगा यह कार्यक्रम
यह कार्यक्रम न केवल महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करेगा बल्कि पुलिसिंग के क्षेत्र में भी नया मील का पत्थर स्थापित करेगा. इस आयोजन की खास बात यह है कि कानून-व्यवस्था और संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्थाएं पूरी तरह से महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मियों द्वारा संभाली जाएंगी.
महिला पुलिस अधिकारी और स्टाफ संभालेंगे कमान
इस कार्यक्रम में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पूरी तरह से महिला पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है. इसमें शामिल होंगी:
– 2,165 महिला कांस्टेबल
– 187 महिला पुलिस इंस्पेक्टर (PI)
– 61 महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI)
– 19 महिला डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DYSP)
– 5 महिला डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP)
– 1 महिला इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP)
– 1 महिला अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (ADGP)
महिला नेतृत्व में कानून-व्यवस्था की ऐतिहासिक पहल
यह पहली बार होगा जब किसी बड़े सरकारी कार्यक्रम में संपूर्ण पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था महिला अधिकारियों द्वारा संचालित की जाएगी. यह कदम महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देगा और महिला पुलिस बल की क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा.
गुजरात सरकार और पुलिस प्रशासन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं. उम्मीद की जा रही है कि यह आयोजन महिला उद्यमिता और सशक्तिकरण के लिए एक प्रेरणादायक पहल बनेगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होकर महिलाओं को प्रोत्साहित करेंगे.
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…