आरजेडी नेता तेजस्वी यादव
Bihar Election: बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है. चुनावी समर में उतरने वाले सभी दल बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं. इसी कड़ी में आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आज (6 मार्च) कई बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अगर सत्ता में उनकी पार्टी आती है तो वह बिहार में डोमिसाइल नीति लागू करेंगे. विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के लिए जो फॉर्म भरा जाता है उसकी फीस को माफ किया जाएगा.
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि परीक्षार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए आने-जाने में लगने वाला खर्च भी दिया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरजेडी की सरकार बनने पर बिहार में ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर किया जाएगा, क्योंकि शराबबंदी कानून लागू होने से पहले जो लोग इस काम में लगे हुए थे, वह बेरोजगार हो गए और उनको आजीविका चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए इसे कानून के दायरे से बाहर लाकर उन्हें रोजगार देंगे.
-भारत एक्सप्रेस
UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…
राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…
बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…
सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…
Allahabad High Cour: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ किया है कि आधार कार्ड उम्र का…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…