देश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को मोदी का रिटर्न गिफ्ट! दिल्ली की महिलाओं को अब हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

Delhi Cabinet Meeting: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘महिला दिवस कार्यक्रम’ में शामिल हुए. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला समृद्धि योजना का ऐलान किया.

बीजेपी सरकार में महिलाओं का सम्मान- सीएम

सीएम ने अपने संबोधन में बताया कि दिल्ली सरकार महिला समृद्धि योजना के तहत गरीब महिलाओं को अब हर महीने 2500 रुपये देगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में ही सिर्फ महिलाओं का सम्मान हो रहा है.

कैबिनेट ने दी थी योजना को मंजूरी

बता दें कि आज (8 मार्च) 11 बजे दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई थी. जिसमें महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी गई थी. इस योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को ये सम्मान राशि मिलेगी.

यह भी पढ़ें- Women’s Day: PM मोदी ने लखपति दीदियों के योगदान को सराहा, नवसारी में 5 को महिलाओं को किया पुरस्कृत- VIDEO

क्या है योजना के लिए पात्रता?

इसके लिए पात्र महिलाओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. आवेदक किसी दूसरी योजना का लाभार्थी न हो.

आवेदक को आवेदन करने से पहले कम से कम पांच साल तक दिल्ली का निवासी होना चाहिए.

आवेदक के पास आधार नंबर होना चाहिए.

आवेदक के पास दिल्ली में एक एकल संचालित बैंक खाता होना चाहिए, जो उनके आधार नंबर से जुड़ा हो.

आय ढाई लाख रुपये प्रति वर्ष से कम हो.

पेंशन लेने वाली महिलाएं योजना का लाभ नहीं पाएंगी

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

22 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

25 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago