देश

Women’s Day: PM मोदी ने लखपति दीदियों के योगदान को सराहा, नवसारी में 5 महिलाओं को किया पुरस्कृत- VIDEO

International Women’s Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नवसारी जिले में महिला दिवस के अवसर पर लखपति दीदियों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने उनके समाज में दिए गए योगदान को सराहा. साथ ही पांच लखपति दीदियों को लखपति दीदी प्रमाण पत्र देकर भी सम्मानित किया.

यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण महिलाओं की उन्नति के प्रति पीएम मोदी के समर्पण को दर्शाता है.

आज नारी शक्ति का उत्सव

महिला दिवस पर पीएम मोदी ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संदेश जारी किया, “हमारी सरकार हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है. महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं. आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया अकाउंट की जिम्मेदारी उन महिलाओं के हाथों में दी जाएगी जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की मिसाल बन रही हैं.”

पीएम मोदी ने महिलाओं की महत्वता को उजागर करते हुए कहा कि भारत में महिलाओं ने अपनी मेहनत से न केवल परिवारों का, बल्कि समाज और राष्ट्र का भी विकास किया है. उन्‍होंने महिलाओं से अपील की कि वे “भारत के सपने का हिस्सा बनें” और आत्मनिर्भर बनकर भविष्य को संवारें.

‘Meri Saheli’ ऐप का महत्व

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में महिलाओं के लिए ‘Meri Saheli ऐप’ की भी चर्चा की, जो उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और छोटे व्यवसायों को शुरू करने में मदद करता है. उन्होंने बताया कि इस ऐप के जरिए भारतीय महिलाएं अपने कारोबार में सफलता पा रही हैं और तकनीकी क्षेत्र में भी आगे बढ़ रही हैं.

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम

पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों को उजागर करते हुए कहा कि आज भारत की महिलाएं कृषि, स्वास्थ्य, उपभोक्ता उत्पादों और वित्तीय साक्षरता जैसे क्षेत्रों में जबरदस्त सफलता हासिल कर रही हैं. उनका कहना था कि देश को और अधिक सशक्त बनाने के लिए महिलाओं का योगदान बेहद जरूरी है.

महिला एंव बाल विकास मंत्रालय के कार्यक्रम

महिला और बाल विकास मंत्रालय भी महिला दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसमें राष्ट्रीय महिला आयोग देश के 9 राज्यों में 21 प्री मैरिटल काउंसलिंग सेंटर्स लॉन्च करेगा.

यह भी पढ़िए: महिला आयोग आज से खुलवाएगा ‘तेरे मेरे सपने’ प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर, युवाओं को दी जाएगी वैवाहिक जीवन से जुड़ी सलाह

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

4 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

4 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

5 hours ago