देश

Special Parliament Session 2026: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, विरोध में पड़े 230 वोट

लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े तीनों बिलों पर मतदान जारी रहा. पहले राउंड में बिल के पक्ष में 278 और विपक्ष में 211 वोट पड़े, कुल 489 वोट डाले गए. हालांकि यह बिल पारित नहीं हो सका. इसके बाद संविधान संशोधन बिल पर हुई वोटिंग में भी इसे मंजूरी नहीं मिल पाई. इस दौरान बिल के समर्थन में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जिससे यह लोकसभा में अस्वीकृत हो गया.

कम पड़ गए 54 वोट

लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल पर कुल 528 वोट पड़े. इसे पास करने के लिए दो-तिहाई बहुमत यानी 352 वोट चाहिए थे, लेकिन समर्थन में सिर्फ 298 वोट मिले. इसके खिलाफ 230 सांसदों ने वोट किया. इसी के साथ 54 वोट के चलते बिल पास नहीं हो सका.

अर्जुन राम मेघवाल ने पेश किया बिल

महिला आरक्षण बिल विशेष सत्र के दूसरे दिन कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पेश किया था. इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने मतदान की प्रक्रिया कराई और सभी सदस्यों को लॉबी खाली करने का निर्देश दिया.

11 साल में पहली बार हुआ ऐसा

पिछले 11 सालों में यह पहला मौका है जब मोदी सरकार संसद में कोई बिल पास नहीं करा पाई. इससे पहले अमित शाह ने लगभग एक घंटे तक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर यह बिल पारित नहीं होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी विपक्ष की होगी. उन्होंने यह भी कहा था कि देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनके अधिकारों की राह में कौन बाधा बन रहा है.

विपक्ष ने क्या कहा?

बिल गिरने के बाद विपक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने सरकार को पराजित किया है. राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने संविधान पर हुए कथित हमले को रोक दिया है. उनके अनुसार यह सिर्फ महिला आरक्षण बिल नहीं था, बल्कि देश की राजनीतिक व्यवस्था में बदलाव करने की कोशिश थी.


ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस ने परिसीमन से देश की जनता को वंचित रखा’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह


प्रियंका गांधी ने कहा कि यह लोकतंत्र और देश की एकता के लिए बड़ी जीत है. उन्होंने यह भी कहा कि यह संविधान पर हमला था, जिसे विपक्ष ने सफल नहीं होने दिया. शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में रही है और आज भी इसका समर्थन करती है, लेकिन इसे परिसीमन से जोड़ना सही नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

6 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

26 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

36 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

57 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago