देश

महिलाओं के लिए भारत के सबसे सुरक्षित शहर कौन से? जानिए 2025 की टॉप-10 सिटी रैंकिंग

Women Safety: महिला सुरक्षा आज केवल एक सामाजिक मुद्दा नहीं, बल्कि एक संवैधानिक और मानवीय जिम्मेदारी बन चुकी है. महिला सुरक्षा और समान अवसर आज किसी भी शहर की पहचान का सबसे अहम पैमाना बन चुके हैं.

इसी कड़ी में महिलाओं के लिए कौन-सा शहर सबसे सुरक्षित और बेहतर है, इस सवाल का जवाब अवतार ग्रुप की ताजा रिपोर्ट ‘टॉप सिटीज फॉर वीमेन इन इंडिया’ (TCWI) के चौथे संस्करण में सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं की भागीदारी, सुरक्षा और करियर ग्रोथ के पैमानों पर बेंगलुरु 53.29 स्कोर के साथ देश में पहले स्थान पर रहा है, जबकि चेन्नई दूसरे स्थान पर काबिज है.

यह रिपोर्ट न सिर्फ शहरी सुरक्षा की तस्वीर पेश करती है, बल्कि महिलाओं के लिए बेहतर कार्य-संस्कृति और अवसरों की दिशा भी दिखाती है.

टॉप-10 में इन शहरों का नाम

अवतार ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में बेंगलुरु पहले और चेन्नई दूसरे स्थान पर रहे हैं. इनके बाद पुणे, हैदराबाद, मुंबई, गुरुग्राम, कोलकाता, अहमदाबाद, त्रिवेंद्रम और कोयंबटूर टॉप-10 में शामिल हैं.

जानें 2024 की रैंकिंग

वहीं 2024 की रैंकिंग पर नजर डालें तो बेंगलुरु और चेन्नई तब भी शीर्ष पर थे, लेकिन तीसरे से आगे के स्थानों में बदलाव देखने को मिला था. उस समय मुंबई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम और कोयंबटूर शीर्ष दस में थे. यह तुलना साफ तौर पर दिखाती है कि महिला-अनुकूल शहर अब केवल बड़े मेट्रो तक सीमित नहीं रह गए हैं और कुछ नए शहरों ने भी तेजी से प्रगति की है.


ये भी पढ़ें: यह क्या हो गया… महाराष्ट्र में BJP-INC का गठबंधन, सत्ता के मोह ने डुबो दी कांग्रेस की नैया!


हालांकि रिपोर्ट यह भी संकेत देती है कि उत्तर और पूर्वी भारत के कई शहरों को महिलाओं के लिए सुरक्षित, समावेशी और अवसर-सम्पन्न माहौल बनाने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

45 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

48 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago