आज 5 जून यानी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण के क्षेत्र में भारत की बड़ी कामयाबियों को सामने रखा है. अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के मामले में दुनिया भर में अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बनाई है. उन्होंने जोर देकर कहा कि पीएम मोदी ने पर्यावरण की रक्षा को सिर्फ कागजी काम नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन और वैश्विक अभियान बना दिया है.
अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार का मुख्य फोकस इस बात पर है कि देश का आर्थिक विकास भी हो और हमारी प्रकृति को भी नुकसान न पहुंचे. आज ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसी भावुक और जमीनी मुहिम और ‘मिशन लाइफ’ के जरिए देश के हर आम नागरिक को पर्यावरण संरक्षण का भागीदार बनाया जा रहा है.
Warm greetings to everyone on #WorldEnvironmentDay.
Modi Ji made environmental protection a global movement by building world’s third-largest renewable energy capacity, National Green Hydrogen Mission and powering millions of homes with solar power. Today, India leads the world…
— Amit Shah (@AmitShah) June 5, 2026
सरकार के ये कदम न सिर्फ जलवायु परिवर्तन से निपटने में मददगार साबित हो रहे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और हरा-भरा भविष्य भी तैयार कर रहे हैं.
गृह मंत्री ने देश की तीन सबसे बड़ी पर्यावरण उपलब्धियों का जिक्र किया, जो आज हर भारतीय को गर्व करने का मौका देती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…