5 जून यानी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया को एक बेहद जरूरी संदेश दिया है. पीएम मोदी ने ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के भारत के पुराने और भरोसेमंद सिद्धांत को एक बार फिर दोहराया. उन्होंने साफ कहा कि भारत इस धरती को स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इसके लिए लगातार काम करता रहेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर देशवासियों के नाम अपना संदेश साझा किया. उन्होंने लिखा कि हम सबको मिलकर ‘मिशन LiFE’ की भावना को आगे बढ़ाना होगा.
Guided by the principle of ‘One Earth, One Family and One Future’, we will continue working towards a cleaner, greener and more sustainable planet through the spirit of Mission LiFE. pic.twitter.com/SRj4Tr5swT
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2026
आपको बता दें कि यह भारत की एक ऐसी वैश्विक पहल है जिसका सीधा मकसद हमारी रोजमर्रा की आदतों को पर्यावरण के अनुकूल बनाना है. चाहे प्रदूषण कम करना हो, पानी और बिजली जैसी प्राकृतिक चीजों को बचाना हो या फिर आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ भविष्य देना हो—यह मिशन हर नागरिक को सीधे तौर पर जिम्मेदार बनाता है.
पर्यावरण को बचाना सिर्फ सरकारों का काम नहीं है, बल्कि जब तक हर व्यक्ति और हर परिवार इसमें हिस्सा नहीं लेगा, तब तक बात नहीं बनेगी. रोजमर्रा की जिंदगी में सिंगल-यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करना, जरूरत न होने पर बिजली बचाना, पौधे लगाना और समझदारी से संसाधनों का उपभोग करना ही बड़े बदलाव की नींव रखेगा. भारत अपने प्राचीन सभ्यतागत मूल्यों को आधुनिक पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर आज पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है.
बता दें कि प्रधानमंत्री के संदेश के साथ एक खास वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें प्रकृति की बेजोड़ खूबसूरती के साथ-साथ वनों की कटाई और प्रदूषण जैसी बड़ी चुनौतियों को दिखाया गया है. सरकार इस मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे वृक्षारोपण अभियानों और हरित अर्थव्यवस्था (ग्रीन इकोनॉमी) को मजबूत करने के लिए देश भर में कई कार्यक्रम भी चला रही है.
ये भी पढ़ें: हर साल 1.19 लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र की बढ़ोतरी; पर्यावरण दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गिनाईं भारत की बड़ी उपलब्धियां
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…