उत्तर प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था और सरकारी पैरवी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है. राज्य सरकार की ओर से विभिन्न न्यायालयों में मुकदमा लड़ने वाले शासकीय अधिवक्ताओं (Government Advocates) के लिए योगी सरकार ने खजाना खोल दिया है. एक दशक से भी ज्यादा समय के इंतजार को खत्म करते हुए, सरकार ने अधिवक्ताओं की रिटेनरशिप और बहस फीस में 50 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि की है. इस फैसले के बाद राज्य के अधिवक्ता समुदाय में जश्न का माहौल है.
इस बंपर इज़ाफ़े के बाद राज्य के महाधिवक्ता (Advocate General) और उनकी पूरी टीम ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया है. अधिवक्ताओं ने साफ तौर पर कहा है कि यह सिर्फ फीस बढ़ाने का मामला नहीं है, बल्कि न्यायिक व्यवस्था को अधिक सक्षम, उत्तरदायी और परिणाम देने वाला (Result-oriented) बनाने की दिशा में एक ‘गेमचेंजर’ कदम है. मुकदमों की बढ़ती संख्या और विधिक जटिलताओं के बीच इस फैसले से वकीलों का मनोबल आसमान छुएगा.
योगी सरकार का यह ‘मास्टरस्ट्रोक’ सिर्फ कुछ बड़े वकीलों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका दायरा बेहद व्यापक है. इस 50% फीस वृद्धि का सीधा लाभ इन्हें मिलेगा:
ये भी पढ़ें: सावधान… आ रहे हैं अमित शाह! भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर ‘स्मार्ट फेंसिंग’ का लाइव टेस्ट लेंगे गृह मंत्री
आपको बता दें कि जनपद न्यायालयों के अधिवक्ताओं की फीस में लगभग 10 साल और महाधिवक्ता स्तर पर लगभग 14 साल बाद यह संशोधन किया गया है. यह प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है. अधिवक्ताओं का कहना है कि समयानुकूल पारिश्रमिक मिलने से अब वे पूरी ऊर्जा और मजबूती के साथ कोर्ट रूम में राज्य सरकार का पक्ष रख सकेंगे. यह फैसला न केवल राज्य के हितों की रक्षा करेगा, बल्कि यूपी में सुशासन की जड़ें और भी गहरी करेगा.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…