देश

Wrestlers Protest: आर-पार के मूड में रेसलर्स, क्या बृजभूषण देंगे इस्तीफा? WFI के अध्यक्ष करेंगे पीसी

WFI Controversy: दिल्ली के जंतर मंतर पर कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कुश्ती खिलाड़ी धरने पर बैठे है. धरने पर बैठे कुश्ती खिलाड़ियों से खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को फिर मुलाकात करेंगे. कुश्ती खिलाड़ियों से केंद्रीय खेल मंत्री ने गुरुवार रात अपने आवास पर लंबी बातचीत की, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला. वहीं, पूरे मामले पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह भी आज गोंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

जंतर मंतर पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कुश्ती खिलाड़ी तीन दिन से धरने पर बैठे हैं. विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत 30 खिलाड़ी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हुए हैं. उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. खिलाड़ियों का कहना है कि उनके पास इसके सबूत भी हैं.

उन्हें हटाने के लिए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने के लिए पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं. खिलाड़ियों की मांग है कि बृजभूषण शरण सिंह के इस्तीफा देने पर ही वे अपना धरना खत्म करेंगे. वहीं, बृजभूषण शरण सिंह इस्तीफा देने को तैयार नहीं हैं. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “मैं इस्तीफा नहीं दूंगा. मेरे खिलाफ कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के इशारे पर राजनीति हो रही है. ये चंद खिलाड़ी वही हैं जिनका करियर खत्म हो गया है. पार्टी का जो आदेश मिलेगा, उसी को मानूंगा.” कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि जब मैंने कुछ किया ही नहीं तो डर किस बात का है, मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं.

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: व‍िनेश फोगाट का कुश्ती संघ अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न का आरोप, बृजभूषण का पलटवार- ‘अगर साबित हुआ तो मैं फांसी लगा लूंगा’]

आज हो सकता है बृजभूषण शरण सिंह पर फैसला

बृजभूषण शरण सिंह के पद पर बने रहने या इस्तीफे को लेकर आज फैसला हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय ने उन्हें 24 घंटे में इस्तीफा देने को कहा है. बताया जा रहा है कि मंत्रालय की तरफ से फोन करके उन्हें निर्देश दे दिए गए हैं. साथ ही कहा गया है कि अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें हटाया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस
कमल तिवारी

Recent Posts

दिवाली पर PM मोदी का संदेश, बोले- निराशा पर उम्मीद की जीत का प्रतीक है यह पर्व

Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पर्व…

3 minutes ago

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

52 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

54 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

1 hour ago