प्रदर्शन करता राजपूत समाज
वरुण शर्मा
Wrestlers Protest: करीब 13 दिन से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में खाप चौधरियों के उतरने के एक दिन बाद सोमवार को कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में मुजफ्फरनगर का राजपूत समाज उतर आया है और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है.
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए राजपूत समाज ने चेतावनी दी है कि अगर बृजभूषण शरण सिंह गिरफ्तारी हुई तो राजपूत समाज सड़कों पर उतरेगा. ये देश संविधान से चलेगा खाप की कथित बयानबाजी से नहीं. बता दें कि महिला के साथ ही पुरुष पहलवानों ने भाजपा सांसद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. इसके बाद उनके ऊपर मामला भी दर्ज हो चुका है. वहीं दिल्ली के जंतर-मंचर पर लगातार धरने में बैठे पहलवान बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
बता दें कि रविवार को ही बड़ी संख्या में खाप चौधरी जंतर-मंतर पर पहुंचे हैं और पहलवानों का समर्थन कर रहे हैं. वहीं सोमवार को मुजफ्फरनगर के ज़िलाधिकारी कार्यालय पर राजपूत महासभा के बैनर तले राजपूत समाज के सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम एक एक ज्ञापन ज़िलाधिकारी को सौपा.
राजपूत महासभा ने आरोप लगाया कि इस मामले को जातिवाद का रंग दिया जा रहा है. इस धरने को जाट बनाम राजपूत बनाया जा रहा है. कुछ लोग इस तरह का कार्य कर रहे है जो पूरी तरह ग़लत है. राजपूत महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया की ये बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में ज्ञापन दिया गया है. फोगाट परिवार जंतर मंतर पर धरना दे रहा है. बृजभूषण शरण सिंह पर जो आरोप लगाया गया है, वो बहुत ही ग़लत है. उन्होंने कहा, “ये बहुत पुरानी घटना है और जहाँ की उन्होंने ये घटना बताई है वो उस वक़्त वहां पर थे भी नहीं. वे जातीय रंग देने के फ़िराक़ में हैं.”
उन्होंने आगे कहा कि राजपूत समाज भी किसी से कम नहीं है. वे भी सभी बड़ी संख्या में जंतर-मंतर जाने के लिए तैयार हैं. जब तक धरना समाप्त नहीं होता, हमारा भी प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा और अगर दिल्ली जाना भी पड़ा तो हम भी जाएंगे. रास्ते भी रोकेंगे, ट्रैक्टर हमारे पास भी है. सब कुछ है हमारे पास, लेकिन हम राष्ट्रवादी सोच के लोग हैं.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…