प्रेसवार्ता करते अखिलेश यादव (फोटो फाइल)
प्रकाश सिंह
UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार भी समाप्ति की ओर है. 11 मई को प्रदेश के 9 मंडलों में चुनाव होगा और मतगणना 13 मई को होगी. अंतिम दौर में पहुंच चुके चुनाव प्रचार में सभी राजनीतिक दलों ने अपना-अपना दांव चल दिया है. इसी क्रम में सोमवार को अलीगढ़ पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में ताले की बात करके गए, अब जनता ही उन्हें बताएगी ताला कहां लगाना चाहिए.
अलीगढ़ में मेयर प्रत्याशी जमीर उल्लाह खान के समर्थन में रोड शो करने के सासनी गेट स्थित निजी होटल में प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश ने कहा, “आज रोड शो के दौरान जो अपार जनसमूह का समर्थन मिला है उत्तर साफ नजर आ रहा है, कि आगामी समय अलीगढ़ में सपा का ही मेयर होगा. स्मार्ट सिटी के नाम पर महानगर में कोई काम नहीं कराया गया है, चारो ओर गंदगी का अंबार होने के साथ शहर वासियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है. भाजपा भ्रष्टाचारियों और अराजक लोगों का दल है जो सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है.”
ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन घोषित हुई “माफिया”, पुलिस ने कहा, साथ रखती है शूटर्स
उन्होंने कहा कि अलीगढ़ महानगर को पूर्व के वर्षो में स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला था, लेकिन महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत साफ सफाई व्यवस्था नहीं हो रही है. नाले-नाली, कूड़ों से भरे हुए है. स्मार्ट सिटी योजना के तहत मानकों के अनुसार विकास नही कराया गया है. अलीगढ़, तहजीब और तालीम का शहर है, जो सुविधा अलीगढ़ वासियों को मिलनी चाहिए. वह सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं. ट्रैफिक व्यवस्था सही नहीं है. आवारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं. जलभराव की समस्या है और टॉपर ड्रेनेज सिस्टम की कोई व्यवस्था नहीं है.
अखिलेश ने आगे कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है. खाद्यान्न, बिजली, डीजल, पेट्रोल महंगे हो गए हैं, जिससे चारो तरफ हर व्यक्ति परेशान है. भाजपा द्वारा किसान मजदूर गरीबों से झूठे वादे किए गए हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में उचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई. अगर गांव में सही सुविधाएं दी जाएं तो लोग शहर की तरफ नहीं भागेंगे. इसीलिए जनता भाजपा को हराने का मन बना चुकी है.
अखिलेश ने कहा कि भाजपा में इंजन से इंजन टकरा रहा है. सपा में तो छोटी मोटी समस्या होगी उसे सुलझा लिया जाएगा. ऐसा कौन सा शहर जहां भाजपा के राज में सड़कों पर ट्रैफिक का इंतजाम सांड न देख रहे हो. आज प्रदेश में एनसीआरबी का आंकड़ा देख लें. कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो गयी है.
हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सपा कार्यकर्ताओं को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा अब दिवालिया पार्टी हो चुकी है. उनको चुनाव लड़ने के लिए अपनी पार्टी का कोई कार्यकर्ता नहीं मिला तो शाहजहांपुर में चुनाव लड़ाने के लिए सपा के कार्यकर्ता को ले गए.
सपा प्रमुख ने आगे कहा कि सपा जातीय जनगणना के पक्ष में है और जातीय जनगणना होने से ही परस्पर समानता बनी रहेगी. सबका साथ सबका विकास जातीय जनगणना के उपरांत ही हो सकता है. जातीय जनगणना होने से डॉक्टर लोहिया और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की सोच पूरी होगी और समाज आगे बढ़ेगा.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…