Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Yogandhra 2025: आंध्र प्रदेश में योग दिवस पर बनेगा रिकार्ड, तैयारियां जोरों पर, PM मोदी ने ऐसे व्‍यक्‍त किया उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने #Yogandhra2025 की सराहना की, जो आंध्र प्रदेश में योग को बढ़ावा देगा. 21 जून को योग दिवस पर वहां 2 करोड़ लोगों की भागीदारी का लक्ष्य है, जिसमें विशाखापत्तनम मुख्य स्थल होगा.

PM Modi Yoga Day
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Yoga For One Earth One Health: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों को लेकर उत्साह व्यक्त किया है. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि #Yogandhra2025 पहल के तहत आंध्र प्रदेश के लोग योग को लोकप्रिय बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं.

उन्होंने 21 जून को आंध्र प्रदेश में योग दिवस मनाने की अपनी योजना की घोषणा की और सभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया.

इससे पहले, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने भी एक ट्वीट में बताया कि चित्तूर के पास पुलिगुंडु ट्विन हिल्स में #Yogandhra2025 के तहत 2,000 से अधिक योग उत्साहियों ने एकत्र होकर इस अभियान की शुरुआत की. यह आयोजन 1,000 फीट ऊंची चट्टानों के बीच हुआ, जहां शांत और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला. यह महीने भर चलने वाले योग उत्सव का हिस्सा है, जो 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह तक चलेगा.

आंध्र प्रदेश सरकार ने विशाखापत्तनम को मुख्य आयोजन स्थल के रूप में चुना है, जहां 2 करोड़ लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है. इस पहल का उद्देश्य योग को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है.

ये भी पढ़ें: पहलगाम के वीभत्स आतंकी हमले और फिर ऑपरेशन सिंदूर में PAK को मुंहतोड़ जवाब के बाद इस दिन जम्मू-कश्मीर पहुंचेंगे पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital