देश

YouTube: अब यूट्यूब की कमान सम्भालेंगे लखनऊ के नील मोहन, गूगल ज्वाइन करने के बाद बढ़ते गए आगे, भारत का नाम किया रोशन

YouTube: अब यू-ट्यूब (YouTube) की कमान भारतीय मूल के नील मोहन (Neal Mohan) के हाथ होगी. नील मोहन भारतीय-अमेरिकी नागरिक हैं. नील मोहन मूलरुप से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं. गूगल ज्वाइन करने के बाद से ही वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए और यूट्यूब के सीईओ (CEO) बनकर भारत का नाम रोशन कर दिया है. इस वक्त पूरे देश में उनके चर्चे हो रहे हैं.

ये तो जगजाहिर है कि आईटी (IT) सेक्टर में भारतीयों का लोहा पूरी दुनिया मानती है. बड़ी से बड़ी टेक कंपनियों की कमान भारतीय इंजीनियरों के हाथों में है, फिर चाहे वह Microsoft हो, Google हो या फिर IBM, सभी जगहों पर भारतीय मूल के बड़े अधिकारी अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं. इसी कड़ी में अब YouTube का भी नाम शामिल हो गया है. 9 साल से YouTube की CEO की कमान संभाल रही Susan Wojiciki ( सुसान वोजसिकी ) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब उनकी जगह नील मोहन (Neal Mohan) YouTube के नए CEO बन गए हैं. बता दें कि उन्होंने YouTube के कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लीड किया है. YouTube TV से लेकर YouTube Music, प्रीमियम और Shorts तक की लॉन्चिंग में नील मोहन और उनकी टीम का अहम योगदान था.

पढ़ें ये भी- Nikki Yadav Murder Case: हत्या की साजिश में साहिल के पिता-दोस्त समेत 5 गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस का जवान भी शामिल

कौन हैं YouTube के नए CEO नील मोहन ?

नील मोहन पिछले कई सालों से YouTube से जुड़े हुए हैं. 2015 में उन्हें यूट्यूब का चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर बनाया गया था. इसके साथ ही वह वरिष्ठ उपाध्यक्ष (Senior Vice President) का पदभार भी संभाल रहे थे. अब वह YouTube के CEO के रूप में कार्यभार संभालने के लिए तैयार हैं.

नील मोहन ने लखनऊ के सेंट फ्रांसिस स्कूल से कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई पूरी की थी. 12वीं के बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री लेने के लिए स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी चले और इसके बाद वहीं बस गए. इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. बाद में, उन्होंने 2005 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से MBA पूरा किया. उन्होंने 1997 से 2003 तक DoubleClick Inc. के साथ काम किया. इसके बाद Google ने 3.1 अरब डॉलर में अधिग्रहित कर लिया. उन्होंने Microsoft में अपने छोटे कार्यकाल में जून 2004 से सितंबर 2004 तक मैनेजर और कॉर्पोरेट रणनीतिक के रूप में काम किया. उनके LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, वे Stitch Fix और 23andMe के निदेशक मंडल में हैं. 2008 में वह Google से जुड़े. मार्च 2008 से नवंबर 2015 तक, वह Google के प्रदर्शन और वीडियो विज्ञापनों के SVP थे.

बिजनेस स्ट्रेटजी में माहिर हैं नील मोहन

भारतीय मूल के 49 वर्षीय नील मोहन को टेक्नोलॉजी की अच्छी समझ है. वो बिजनेस स्ट्रैटजी बनाने में माहिर हैं. अभी तक के कार्यकाल के दौरान उन्होंने यूट्यूब की पॉलिसी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. फिलहाल नील अपने परिवार के साथ सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं. नील को कई बड़ी कंपनियों ने ऑफर किया लेकिन वो यूट्यूब में ही बने रहे.

जानें वोजसिकी ने क्यों दिया इस्तीफा

बता दें कि वोजसिकी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए यूट्यूब से इस्तीफा दे दिया है. ट्विटर हैंडल यूट्यूब क्रिएटर्स ने वोजसिकी के संदेश को भी साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, “आज मैंने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा है जिसमें घोषणा की कि मैं अपने परिवार, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित एक नया अध्याय शुरू करने के लिए यूट्यूब (YouTube) के CEO पद से इस्तीफा दे रही हूं.”

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

5 minutes ago

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

41 minutes ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

60 minutes ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

2 hours ago