आईपीएल

IPL 2025 Final RCB Vs PBKS: ट्रॉफी के बाद बोले विराट कोहली- जीत जितनी हमारी टीम की है उतनी ही हमारे फैंस की है

IPL 2025 Final RCB Vs PBKS: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 17 साल बाद नया आईपीएल चैंपियन बनने पर उसके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि यह जीत जितनी हमारी टीम की है, उतनी ही हमारे फैंस की भी है.

विराट ने मंगलवार को पंजाब किंग्स पर छह रन की जीत के बाद कहा, ”ये 18 साल बहुत लंबे रहे हैं. मैंने अपनी युवा अवस्था, अपने सबसे अच्छे फॉर्म वाले दिन और अपना पूरा अनुभव इस टीम को दिया है. हर सीजन में इसे जीतने की कोशिश की, हर बार अपना सब कुछ झोंक दिया. अब जाकर यह पल मिलना अविश्वसनीय अहसास है. कभी नहीं सोचा था कि यह दिन आएगा. जब आखिरी गेंद फेंकी गई, तो मैं भावनाओं में बह गया. अपनी हर एक ऊर्जा इस जीत में डाल दी — और ये वाकई गजब का एहसास है.”

वहीं RCB के पुराने टीम साथी एबी डिविलियर्स के लिए उन्होंने कहा, ”एबी ने इस फ्रेंचाइजी के लिए जो किया है, वो शानदार है. मैंने उसे कहा, ‘ये जीत जितनी हमारी है, उतनी ही तुम्हारी भी है. मैं चाहता हूं कि तुम हमारे साथ इसे सेलिब्रेट करो.’ वो पिछले चार साल से रिटायर हैं, लेकिन अब भी सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ वही हैं. इससे पता चलता है कि उन्होंने इस टीम, इस लीग और मुझ पर कितना असर डाला है. उन्हें इस ट्रॉफी को उठाने वाले मंच पर होना चाहिए .”

ये जीत मेरे लिए सबसे ऊपर है

विराट ने कहा, ”ये जीत मेरे लिए सबसे ऊपर है. मैं इस टीम के साथ वफादार रहा हूं. कई बार और रास्ते भी नजर आए, लेकिन मैंने इन्हें चुना और इन्होंने भी मुझे. मेरा दिल बेंगलुरु के साथ है, मेरी रूह बेंगलुरु के साथ है. यह एक हाई-इंटेंसिटी टूर्नामेंट है. मैं बड़े टूर्नामेंट और बड़े लम्हे जीतना चाहता हूं. आज की रात मैं एक बच्चे की तरह सुकून से सोऊंगा. मैं हमेशा अपने आप को बेहतर करने की राह देखता हूं – फील्डिंग में भी कुछ ऐसा करूं जिससे फर्क पड़े. भगवान ने मुझे नजरिए और टैलेंट दोनों से नवाजा है. मैंने सिर झुकाकर जितना हो सका उतनी मेहनत की. नीलामी में लोगों ने हमारी रणनीति पर सवाल उठाए, लेकिन हमें अपनी टीम पर भरोसा था. मैनेजमेंट ने हमें सकारात्मक बनाए रखा, खिलाड़ी अद्भुत थे. ये पल मेरे लिए सबसे बेहतरीन हैं. ”

अन्य खिलाड़ियों ने भी बयां किए एहसास

टीम के ओपनर फिल सॉल्ट ने कहा, ”यह एक अविश्वसनीय एहसास है. मुझे नहीं पता कि मैं इस वक्त मैं क्या महसूस कर रहा हूं. मैं सोया नहीं हूं. मैं बहुत खुश हूं.हम जहां भी गए, हम सबसे ज्यादा सपोर्टेड टीम रहे. यह एक बड़ा फैन बेस है. एबी यहां है, क्रिस यहां है. यह अविश्वसनीय है. सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद.”

आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा, ”मुझे लगता है कि 190 एक अच्छा स्कोर था, विकेट कभी ऊपर-नीचे हो रहा था. शायद दूसरी पारी में यह बेहतर हो गया होगा. सबने अपना योगदान दिया. कोहली के लिए यह बहुत मायने रखती है, शुरू से ही टीम के साथ रहना और आज रात यह नतीजा हासिल करना बहुत सारी भावनाएं बाहर लाएगा. (आईपीएल में वापस आने का फैसला सही साबित हुआ?) बिल्कुल, इससे बेहतर अनुभव नहीं मिल सकता.”

अन्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा, ”हम जानते थे कि विकेट आसान नहीं होगा और 190 बनाना भी आसान नहीं होगा. यह हमारे अंदाजे से 10 रन ज्यादा था. क्रुणाल की गेंदबाजी ने हमारे लिए समीकरण बदल दिए. पेस बदलना आसान नहीं था, लेकिन हमने सोचा कि हम इसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं करेंगे.


ये भी पढ़ें: IPL 2025 Final: RCB की ‘विराट’ जीत- कोहली की धांसू बल्लेबाजी से पहली बार चैंपियन बनी यह टीम; फाइनल में पंजाब किंग्स को हराया


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago