Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IPL 2025 Final: RCB की ‘विराट’ जीत- कोहली की धांसू बल्लेबाजी से पहली बार चैंपियन बनी यह टीम; फाइनल में पंजाब किंग्स को हराया

IPL 2025 winner team: RCB ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता, फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया. क्रुणाल की गेंदबाजी और विराट की बल्लेबाजी चमकी. 18 साल का इंतजार खत्म, RCB आठवीं चैंपियन बनी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

 Royal Challengers Bangalore 𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार, 3 जून 2025 को खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को हरा दिया. RCB ने PBKS को 6 रन से हराकर पहली बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया. 18 साल के लंबे इंतजार के बाद RCB ने इतिहास रचते हुए आईपीएल की आठवीं चैंपियन टीम बनने का गौरव हासिल किया.

बता दें कि आज हुए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे. जिसमें विराट कोहली ने 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि रजत पाटीदार ने 26 रन का योगदान दिया. जीत मिलने के बाद कोहली स्टेडियम में ही रो पड़े.

पंजाब किंग्‍स का प्रदर्शन ऐसा रहा

पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने कई विकेट लिए. RCB के जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन ही बना सकी. शशांक सिंह 61 रन बनाकर नॉट आउट रहे. जोश इंगलिस ने 39 रन बनाए. लेकिन क्रुणाल पंड्या की घातक गेंदबाजी ने पंजाब को जीत से वंचित कर दिया. क्रुणाल पंड्या ने 17 रन देकर 2 विकेट लिए.

मैच के बाद कप्तान Rajat Patidar ने कहा, “यह जीत हमारे प्रशंसकों के लिए है, जिन्होंने हमें लगातार समर्थन दिया.”

क्रुणाल पंड्या प्लेयर ऑफ द मैच

क्रुणाल पंड्या को उनके जोरदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस जीत ने RCB के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ा दी, जो लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे. यह जीत न केवल RCB की मेहनत का परिणाम है, बल्कि उनके जज्बे और एकजुटता का भी प्रतीक है.

यह भी पढ़िए: RCB vs PBKS Final: IPL का महा मुकाबला, कौन किसपर पड़ेगा भारी? IPL FINAL 2025



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital