आईपीएल

DC vs CSK: दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, एनगिडी की वापसी; पिच रिपोर्ट ने बढ़ाया रोमांच

DC vs CSK: आईपीएल 2026 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रही है. दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. दिल्ली टीम में लुंगी एनगिडी की वापसी हुई है और वह पूरी तरह फिट बताए गए हैं. वहीं चेन्नई की टीम में अकीला हुसैन और गुरजपनीत सिंह शामिल किए गए हैं.

महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, क्योंकि वह टीम के साथ दिल्ली नहीं आए हैं. कुछ दिग्गजों ने अक्षर के पहले बल्लेबाजी चुनने के फैसले पर हैरानी जताई है. हालांकि, दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अपने बाकी सभी मैच जीतना चाहती हैं. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में चेन्नई का पलड़ा भारी है. दिल्ली के खिलाफ उसे अब तक 20 जीत और 12 हार मिली हैं. 2022 के बाद के मुकाबलों में भी चेन्नई 6-2 से आगे है.

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी माना जाता है. यहां गेंदबाजों के मुकाबले बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है. इस मैदान की बाउंड्री भी अपेक्षाकृत छोटी है, जिसका फायदा बल्लेबाज आसानी से उठाते हैं और चौके-छक्के लगाना आसान हो जाता है.

ऐसे हालात में मैच अक्सर हाई-स्कोरिंग देखने को मिलता है, जहां दोनों टीमों के बल्लेबाज खुलकर रन बनाने की कोशिश करते हैं. हालांकि, पिच का असली व्यवहार मैच शुरू होने के बाद ही साफ होता है, इसलिए यह देखना दिलचस्प रहेगा कि आज के मुकाबले में यह कितनी मदद बल्लेबाजों को देती है और गेंदबाज किस तरह से इसे नियंत्रित कर पाते हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (DL vs CSK Playing 11)

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 (DL Playing 11): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन.


ये भी पढ़ें: हार्दिक की जगह सूर्या! ‘कप्तान स्वाइप’ से बदला मुंबई का गणित, क्या टीम में अब भी सब कुछ ठीक है?


चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 (CSK Playing 11): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

16 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago