आईपीएल

गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराया, साई सुदर्शन और शुभमन गिल की तूफानी बल्लेबाजी ने किया कमाल

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 60वें मुकाबले में रविवार को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है और उसने प्लेऑफ में भी जगह बना ली है.

Gujarat Titans ने 19 ओवर में किया लक्ष्य का पीछा

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात (Gujarat Titans) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए. जवाब में गुजरात ने 19 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 205 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई में केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा और 112 रन पर नाबाद रहे. अभिषेक पोरेल ने 30 और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 21 रन का योगदान दिया. फाफ डुप्लेसिस मात्र पांच रन बनाकर आउट हुए.

सुदर्शन और गिल की धमाकेदार बैटिंग

गुजरात (Gujarat Titans) के लिए अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने एक-एक विकेट चटकाए. गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. साई सुदर्शन ने 61 गेंदों पर नाबाद 108 रन बनाए जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 93 रनों की तूफानी पारी खेली. दोनों ने मिलकर टीम को एकतरफा जीत दिलाई.

यह भी पढ़ें- IPL 2025: KL Rahul ने खेली नाबाद 112 रन की तूफानी पारी, ओपनिंग रोल में की वापसी

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के साथ प्लेऑफ में जगह बना ली. गुजरात की टीम में कगिसो रबाडा की वापसी हुई, जबकि दिल्ली ने दो बदलाव करते हुए विप्रज निगम और मिचेल स्टार्क को मौका दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago