आईपीएल

IPL 2025 DC vs LSG: दिल्ली ने आखिरी ओवर में लखनऊ से छीनी जीत, आशुतोष और विप्रज बने हीरो

IPL 2025 DC vs LSG: विशाखापत्तनम में सोमवार (24 मार्च) को खेले गए आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 1 विकेट से हरा दिया है. जब ऐसा लग रहा था कि लखनऊ जीत की ओर बढ़ रहा है, तभी आशुतोष शर्मा और विप्रज अरोड़ा ने कमाल कर दिया. दोनों ने अंतिम क्षणों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. टॉस हारने के बाद लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे.

मार्श और पूरन का धमाल

लखनऊ की शुरुआत तेज रही. मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. मार्श ने 36 गेंदों पर 72 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के शामिल थे. वहीं, पूरन ने महज 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 30 गेंदों पर 75 रनों की धुआंधार पारी खेली. उन्होंने 7 छक्के जमाए.

दिल्ली के गेंदबाजों की शानदार वापसी

13 ओवर तक लखनऊ का स्कोर 2 विकेट पर 161 रन था. ऐसा लग रहा था कि टीम 250 से ज्यादा का स्कोर बना सकती है. लेकिन दिल्ली के गेंदबाजों ने बेहतरीन वापसी की. उन्होंने लखनऊ को 209 रन पर रोक दिया.

मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. विप्रज निगम और मुकेश कुमार को 1-1 सफलता मिली. लखनऊ के लिए डेविड मिलर ने भी 19 गेंदों पर 27 रन बनाए.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI और इम्पैक्ट सब्स

LSG प्लेइंग XI: ऐडन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई

LSG इम्पैक्ट सब्स: मणिमारन सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, आरएस हैंगरगेकर

DC प्लेइंग XI: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्राज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार

DC इम्पैक्ट सब्स: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराण विजय, दर्शन नलकांडे


ये भी पढ़ें- IPL 2025 DC vs LSG: नई टीमें, नए कप्तान! दिल्ली और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें किस टीम की प्लेइंग XI है मजबूत


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

टिक-टिक-टिक इंतजार खत्म..! 21 अक्टूबर को खुलेगा ‘जाणता राजा’ का पूरा रोडमैप, साक्षी बनेगा भारत एक्सप्रेस

Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…

20 minutes ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

23 minutes ago

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

37 minutes ago

पंजाब में ड्रग्स पर अमित शाह का हमला, AAP सरकार से पूछा सवाल, बोले- आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…

37 minutes ago

दिवाली की छुट्टी पर कॉकरोच! CJP के फेस्टिवल वेकेशन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…

1 hour ago