आईपीएल

IPL 2025: KKR vs RCB ओपनिंग सेरेमनी में SRK का जलवा, श्रेया घोषाल और दिशा पाटनी ने भी मचाया धमाल

IPL 2025 का आगाज बेहद शानदार अंदाज में हुआ. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने हैं. यह हाई-वोल्टेज मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. आरसीबी की कमान रजत पाटीदार संभाल रहे हैं, जबकि केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं.

ओपनिंग सेरेमनी में SRK का जलवा

मैच से पहले ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी हुई, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया. समारोह की शुरुआत बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने की. इसके बाद मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल, एक्ट्रेस दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर करण औजला ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी.

श्रेया घोषाल ने ‘मेरे ढोलना’, ‘आमी जे तोमार’ और ‘नगाड़ा संग ढोल’ जैसे सुपरहिट गाने गाकर माहौल में जोश भर दिया. शाहरुख खान ने बाद में विराट कोहली और रिंकू सिंह को मंच पर बुलाया, जहां तीनों ने साथ में डांस भी किया.

बारिश बिगाड़ सकती है खेल

इस मैच पर मौसम की मार पड़ सकती है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कोलकाता और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बारिश होने की स्थिति में खेल बाधित हो सकता है.

आईपीएल के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों के लिए रिजर्व डे रखा जाता है, लेकिन ग्रुप स्टेज के मैचों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है. हालांकि, खेल को निर्धारित समय से 60 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है. यदि 5-5 ओवर का मैच करवाना हो, तो इसे रात 10:56 PM तक शुरू किया जाना चाहिए और इसे 12:06 AM तक खत्म करना अनिवार्य होगा.

KKR बनाम RCB: अब तक का मुकाबला

केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल में कई रोमांचक मैच हो चुके हैं. आंकड़ों पर नजर डालें, तो केकेआर का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं. केकेआर ने 21 बार जीत दर्ज की है. आरसीबी को 14 मैचों में जीत मिली है. एक मैच चैंपियंस लीग में खेला गया था, जिसमें केकेआर ने जीत हासिल की थी.


ये भी पढ़ें- IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का महामुकाबला, बारिश डाल सकती है खलल


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

2 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

2 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

2 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago