लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया.
RR Vs LSG: एलएसजी के तेज गेंदबाज आवेश खान ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए और मैच के अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने शनिवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में 180 रन का लक्ष्य बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दो रन से हरा दिया.
राजस्थान रॉयल्स 181 रनों का पीछा करते हुए 17 ओवर में 156 रन बना चुकी थी. उसके महज दो विकेट ही गिरे थे. आगे 18 गेंदों पर 25 रन ही जीत के लिए बनाने थे. लेकिन, राजस्थान ऐसा नहीं कर पाई और दो रनों से उसे हार का सामना करना पड़ा.
एलएसजी (Lucknow Super Giants) के लिए आवेश खान ने अच्छी गेंदबाजी की. गेंदबाज ने अपनी सटीक यॉर्कर से सेट बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रियान पराग को आउट किया और अंतिम ओवर में शिमरोन हेटमायर को आउट करके अपनी टीम के लिए यादगार जीत हासिल की.
181 रनों का पीछा करने के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. जायसवाल ने 74 रन बनाए. पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के जड़े. उनका साथ युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दिया. वैभव ने 20 गेंदों में 34 रन बनाए. पारी के दौरान 2 चौके और 3 छक्के लगाए. हालांकि, इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नीतीश राणा ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 7 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. हालांकि, कप्तान के तौर पर रियान पराग ने एक छोड़ संभाले रखा, लेकिन, नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से राजस्थान रॉयल्स लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई.
यह भी पढ़ें- IPL 2025 में RCB को रास नहीं आया होम ग्राउंड, एक और हार के साथ बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
दूसरी ओर एलएसजी (Lucknow Super Giants) के लिए एडन मारक्रम (66) और आयुष बदौनी (50) की शानदार पारी रही. अब्दुल समद के आखिरी ओवर में मारे गए चार छक्कों की मदद से नाबाद 30 रन की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में शनिवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया. लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लखनऊ 19 ओवर में पांच विकेट पर 153 रन बनाकर निराशाजनक स्थिति में था. लेकिन अब्दुल समद ने आखिरी ओवर में चार छक्कों सहित 27 रन बटोरे और टीम को 180 रन तक पहुंचा दिया.
-भारत एक्सप्रेस
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…
Jharkhand BJP padyatra Sandeep Verma JMM Nitin Nabin: झारखंड BJP की 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की मांग के बीच लोकसभा अध्यक्ष…
Mission Karmayogi Sadhana Workshop Lucknow CM Yogi- लखनऊ में 23-24 अक्टूबर को मिशन कर्मयोगी के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…