देश

Bihar: बेतिया पुलिस लाइन में सिपाही ने खेला खूनी खेल, साथी पुलिसकर्मी को मारी 11 गोलियां, विभाग में मचा हड़कंप

बिहार के बेतिया पुलिस लाइन से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक सिपाही (Constable) ने अपने ही साथी जवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना में सिपाही सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी सिपाही परमजीत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

Constable ने मारी 11 गोलियां

पुलिस लाइन गोलियों की गूंज से दहल उठा. सिपाही (Constable) परमजीत ने अपनी इंसास राइफल से एक के बाद एक कुल 11 गोलियां सोनू कुमार पर दाग दीं. पूरी पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई.

आरोपी सिपाही गिरफ्तार

हमलावर सिपाही (Constable) परमजीत वारदात के बाद इंसास राइफल लेकर पुलिस लाइन की छत पर चढ़ गया, जिसे काबू में लाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल उससे मुफस्सिल थाना में एसडीपीओ विवेक दीप पूछताछ कर रहे हैं.

मौके पर पहुंचे आलाधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी. पुलिस बैरक में फिलहाल मृतक सिपाही सोनू कुमार का शव पड़ा है, जिसकी जांच जारी है.

दोनों सिपाही के बीच चल रहा था विवाद

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि दोनों सिपाहियों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा था, जो इस दर्दनाक घटना का कारण बना. बताया जा रहा है कि दोनों कुछ दिन पहले ही सिकटा थाने से बेतिया पुलिस लाइन में स्थानांतरित हुए थे और एक ही यूनिट में तैनात थे.

यह भी पढ़ें- Mustafabad Building Collapse: मुस्तफाबाद हादसे पर बोलीं CM रेखा गुप्ता- अवैध निर्माण करने वालों की खैर नहीं

डीआईजी हरकिशोर राय ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों सिपाहियों (Constable) के बीच पुराना विवाद था. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

54 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago