दुनिया

अमेरिकी उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा: पिंकसिटी जयपुर आएंगे जेडी वेंस, ताजमहल और बिजनेस समिट में भी करेंगे शिरकत

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (JD) वेंस 21 से 24 अप्रैल 2025 तक भारत दौरे पर रहेंगे. वे 18 अप्रैल को अपनी भारतीय मूल की पत्नी उषा और बच्चों के साथ इटली के लिए रवाना हुए और 21 अप्रैल को भारत पहुंचेंगे. दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद वेंस उसी रात जयपुर पहुंचेंगे.

जयपुर में चार दिन रुकने के दौरान वे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 22 अप्रैल को बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, विदेश मंत्री एस जयशंकर दिल्ली में उनका स्वागत करेंगे और जयपुर में भी उनके साथ रह सकते हैं.

सांस्कृतिक कार्यक्रम

वेंस के कार्यक्रम में बदलाव के बाद अब वे 23 अप्रैल की सुबह अमेरिकी एयर फोर्स के विशेष विमान से आगरा जाएंगे. ताजमहल में करीब तीन घंटे बिताने के बाद दोपहर को जयपुर लौटेंगे. जयपुर में वे सिटी पैलेस का दौरा करेंगे. 22 अप्रैल को आमेर महल में राजस्थानी परंपराओं से रूबरू होंगे, जहां कठपुतली डांस, लोक नृत्य और स्थानीय भोजन का आयोजन होगा. जोधपुरी साफा पहनाकर उनका स्वागत किया जाएगा. 24 अप्रैल की सुबह 6:30 बजे वे वाशिंगटन के लिए रवाना होंगे.

जयपुर में कड़ी सुरक्षा

जयपुर एयरपोर्ट पर वेंस के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया जाएगा. राज्य सरकार ने सुरक्षा के लिए 20 गाड़ियों का काफिला और एक विशेष एम्बुलेंस तैनात की है, जिसमें सीनियर डॉक्टरों की टीम होगी. आमेर महल में 12 गाइडों की नियुक्ति के साथ सुरक्षा जांच पूरी की गई. महल को 22 अप्रैल को सुबह 9 बजे से ढाई घंटे के लिए आम पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा. खुफिया पुलिस और राजस्थान पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी.

आमेर महल भी जायेंगे

आमेर महल के अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक ने बताया कि वेंस के दौरे के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं. महल के रिनोवेशन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है. राजस्थानी अंदाज में स्वागत के साथ जयपुर का इतिहास भी मेहमानों को बताया जाएगा. यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें: UP News: बदायूं में समधन बेटी के ससुर संग भागी, जेवर-रुपये और सिलेंडर तक ले गई

  • भारत एक्सप्रेस
Aarika Singh

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

9 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

10 hours ago