IPL 2025 Top Teams: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में 9 अप्रैल तक कुल 23 मुकाबले खेले जा चुके हैं. ताजा मुकाबला (मैच नंबर 23) गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें गुजरात ने राजस्थान को 58 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने 5 मैचों में 4 जीत और 1 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है.
राजस्थान रॉयल्स की टीम अब तक खेले गए 5 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज कर पाई है और 3 बार हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह सातवें स्थान पर खिसक गई है.
वर्तमान पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स, तीसरे पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), चौथे पर पंजाब किंग्स और पांचवें स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स मौजूद हैं.
गौर करने वाली बात यह है कि इन टॉप 5 टीमों में केवल गुजरात टाइटंस ही ऐसी टीम है जिसने 2022 में खिताब जीता था, और उस समय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या थे.
छठे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जो अब तक तीन बार खिताब जीत चुकी है. सातवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है, जिसने पहला आईपीएल सीजन (2008) अपने नाम किया था.
आश्चर्यजनक रूप से, पांच-पांच बार की चैंपियन टीमें—मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स—इस समय क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर हैं.
आईपीएल 2024 की रनरअप रही सनराइजर्स हैदराबाद इस बार सबसे निचले यानी दसवें पायदान पर है. हालांकि, 2016 में यह टीम डेविड वॉर्नर की कप्तानी में चैंपियन बन चुकी है.
अब तक 15 बार खिताब जीत चुकी ये टीमें (मुंबई 5, चेन्नई 5, कोलकाता 3, हैदराबाद 1, राजस्थान 1) इस सीजन में फॉर्म से बाहर नजर आ रही हैं और उनका सिहांसन डगमगा गया है.
अब तक के सीजन को देखा जाए तो अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है. दिल्ली इकलौती ऐसी टीम है जो अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और उसने अपने तीनों मुकाबले जीते हैं.
फिलहाल दिल्ली दूसरे नंबर पर है और 10 अप्रैल को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी.
अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार उन टीमों का बोलबाला है, जिन्होंने आज तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है.
पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमें इस सीजन में मजबूत दिखाई दे रही हैं.
ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार आईपीएल को एक नया विजेता मिलेगा या फिर कोई पुरानी चैंपियन टीम वापसी कर इतिहास दोहराएगी.
इसे भी पढ़ें- IPL में दिखा प्यार का ट्विस्ट! Punjab Kings को चियर करती दिखीं Yuzi Chahal की रूमर्ड गर्लफ्रेंड RJ Mahvash
-भारत एक्सप्रेस
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…