केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह.
Climate Change Station: भारत के पहले जलवायु परिवर्तन स्टेशन का उद्घाटन मंगलवार (8 अप्रैल) को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में किया. जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिमालयन हाई एल्टीट्यूड वायुमंडलीय और जलवायु अनुसंधान केंद्र का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र में वायुमंडलीय और जलवायु घटनाओं का अध्ययन करना है.
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, “यह पहल जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण पर इसके प्रभावों के बारे में हमारी समझ को बढ़ाएगी.” केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने चेनानी तहसील के मंडलोटे गांव में इस केंद्र का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उनके साथ जम्मू-कश्मीर के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सतीश शर्मा भी मौजूद थे.
केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ” पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा हिमालयी क्षेत्र में भारत के पहले और दुनिया के दूसरे जलवायु परिवर्तन स्टेशन के शुभारंभ के लिए उधमपुर जिले के नत्थाटॉप में उतरा. केंद्रीय और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.”
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…
Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…
Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…
Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…
देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…