आईपीएल

IPL 2025 : पंजाब-मुंबई के बीच क्वालीफायर-2 आज, इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

IPL Qualifier-2: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को अहमदाबाद में IPL 2025 का क्वालीफायर-2 खेला जाना है. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 3 जून को खिताबी मैच खेलती नजर आएगी, जिसमें आरसीबी पहले ही अपनी जगह बना चुकी है.

पंजाब की प्वाइंट टेबल में स्थिति

पंजाब की हालिया फॉर्म की बात करें तो इस टीम ने 14 में से नौ मुकाबले जीतकर लीग मुकाबलों के बाद प्वाइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल किया था. उन्होंने अपने लीग के पांच में से आखिरी चार मुकाबले जीते थे, जिसमें एमआई के खिलाफ भी सात विकेट की जीत शामिल है.

वहीं एमआई को सीजन की शुरुआत में पहले पांच मैचों में चार में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार छह मुकाबले जीते और प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हो गए. हालांकि आखिरी तीन लीग मुकाबलों में उन्हें दो में हार मिली है, लेकिन एलिमिनेटर में मिली जीत के बाद उनका आत्मविश्वास निश्चित रूप से सातवें आसमान पर होगा.

आइए, जानते हैं कि पंजाब-मुंबई के बीच खेले जाने वाले इस निर्णायक मुकाबले में किन पांच खिलाड़ी पर सभी की निगाहें रहेंगी-

रोहित शर्मा: मुंबई के सलामी बल्लेबाज के तौर पर अनुभवी रोहित शर्मा एलिमिनेटर मैच में 81 रन की अहम पारी खेल चुके हैं. रोहित ने इस सीजन अब तक 14 मुकाबलों में 410 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक आए हैं.

सूर्यकुमार यादव: सूर्या इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने इस सीजन मुंबई के लिए 15 मुकाबलों में 67.30 की औसत के साथ 673 रन जड़े, जिसमें पांच शतक शामिल हैं. ये बल्लेबाज इस सीजन सर्वाधिक रनों के मामले में नंबर-2 पर है.

जसप्रीत बुमराह: मुंबई का ये अनुभवी तेज गेंदबाज विश्व के सबसे घातक बॉलर्स में शामिल है. बुमराह इस सीजन 11 मुकाबलों में 18 शिकार कर चुके हैं.

श्रेयस अय्यर: जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे पंजाब का कप्तान अपने दम पर मैच पलटने का माद्दा रखते हैं. उन्होंने आईपीएल-2025 में अब तक 15 मैच खेले हैं, जिसमें 46.91 की औसत के साथ 516 रन बना चुके हैं. अय्यर के बल्ले से 5 फिफ्टी देखने को मिल चुकी है.

अर्शदीप सिंह: मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह, तो पंजाब के पास अर्शदीप सिंह हैं. अर्शदीप इस सीजन पंजाब के सबसे सफल बॉलर रहे हैं, जिन्होंने 15 मुकाबलों में 18 विकेट अपने नाम किए.

पंजाब किंग्स टीम: जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, मुशीर नौशाद खान, विजयकुमार विशक, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, सूर्यांश शेडगे, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, पाइला अविनाश.

यह भी पढ़ें- IPL 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया….फाइनल के लिए अब पंजाब से होगी भिड़ंत

मुंबई इंडियंस टीम: जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन, अश्विनी कुमार, रॉबिन मिंज, रघु शर्मा, कृष्णन श्रीजीत, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, चरित असलांका. मुजीब उर रहमान, अर्जुन तेंदुलकर, बेवॉन जैकब्स, सत्यनारायण राजू.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

6 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

23 minutes ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago