खेल

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज जल्द एक-दूजे के होंगे… शादी की तारीख का हुआ ऐलान

Rinku Priya Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों की शादी की तारीख 18 नवंबर 2025 तय की गई है. शादी से पहले 8 जून को लखनऊ के एक होटल में परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सगाई समारोह (रिंग सेरेमनी) का आयोजन होगा.

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय (Rinku Priya Wedding)

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का रिश्ता इसी साल जनवरी में तय हुआ था. दोनों का रोका हो चुका है और अब आधिकारिक रूप से सगाई होने जा रही है. बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. प्रिया की एक सहेली के पिता पेशेवर क्रिकेटर रह चुके हैं और रिंकू से उनके अच्छे संबंध हैं. इन्हीं के जरिए रिंकू और प्रिया एक-दूसरे से मिले और बात धीरे-धीरे शादी तक पहुंची.

कौन हैं प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. 26 वर्षीय प्रिया ने 2024 के आम चुनाव में बीजेपी के बीपी सरोज को 35,850 वोटों से हराया था. वह 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में पैदा हुई थीं. उनकी गिनती भारत की सबसे युवा महिला सांसदों में होती है. जब वे लोकसभा के लिए निर्वाचित हुईं, तब उनकी उम्र 25 साल 6 महीने और 12 दिन थी.

ये भी पढ़ें: IPL 2025 : पंजाब-मुंबई के बीच क्वालीफायर-2 आज, इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

प्रिया ने इस स्कूल से पढ़ाई की पूरी

प्रिया सरोज ने दिल्ली स्थित एयर फोर्स गोल्डन जुबली स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में स्नातक किया और नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से कानून (LLB) की डिग्री हासिल की. उनके पिता तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, जो तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में केराकत विधानसभा सीट से विधायक हैं.

रिंकू और प्रिया की जोड़ी पर देश की नजर

क्रिकेट और राजनीति के इस मिलन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. जहां रिंकू सिंह ने क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा से देशभर में पहचान बनाई है, वहीं प्रिया सरोज ने कम उम्र में ही राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल किया है. अब दोनों की जोड़ी एक नई शुरुआत करने जा रही है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

13 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

42 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago