सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच महामुकाबला आज.
IPL 2025: आईपीएल 2025 में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.
लीग के इस सातवें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स जीत के साथ टूर्नामेंट में 2 अंकों के साथ खाता खोलना चाहगी. ऋषभ पंत की टीम हैदराबाद में अपना पहला मैच दिल्ली से हारकर पहुंच रही है. वहीं, हैदराबाद, जो कि सनराइजर्स हैदराबाद का घरेलू ग्राउंड है, वह टूर्नामेंट में अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत चुकी है.
पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों पर जमकर बरसे थे. हैदराबाद की ओर से ईशान किशन ने सेंचुरी जड़कर जता दिया था कि इस बार गेंदबाजों को बख्शा नहीं जाएगा. हैदराबाद के मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के सामने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को शांत रखना भी एक चुनौती की तरह है. क्योंकि, हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड टीम को तेज शुरुआत दे रहे हैं. इसके बाद ईशान किशन और मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन तेजी से रन बटोर रहे हैं. पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इन खिलाड़ियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 286 रन बना दिए थे.
हैदराबाद की पिच पर गेंदबाजों को रन बचाना भी काफी मुश्किल होता है. यहां पर पिछले साल खेले गए सात मैचों में से छह मैचों में 200 से ज्यादा का स्कोर बना है. बल्लेबाज यहां पर गेंदबाजों पर रहम नहीं दिखाते हैं. हैदराबाद के मैदान पर अपने बल्लेबाजों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद एक मजबूत टीम है. लेकिन, आईपीएल के इतिहास में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स से कड़ा मुकाबला मिला है.
आंकड़ों पर गौर करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में 4 मैच खेले गए हैं, जिसमें से लखनऊ की टीम ने तीन बार मैच को अपने नाम किया है, तो वहीं हैदराबाद की टीम सिर्फ एक बार ही जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी है.
सनराइजर्स हैदराबाद – अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जम्पा.
लखनऊ सुपर जायंट्स – मिचेल मार्श, एडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह.
-भारत एक्सप्रेस
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…