देश

PM Modi J&K Visit: कश्मीरियों का 70 साल पुराना सपना पूरा करेंगे PM Modi, 19 अप्रैल को देंगे ये बड़ी सौगात

PM Modi Jammu And Kashmir Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को कटरा से घाटी तक चलने वाली पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इससे कश्मीर तक रेल संपर्क का 70 साल पुराना सपना पूरा होगा. यह ट्रेन रियासी जिले के कटरा कस्बे से चलेगी और पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला को पार करते हुए श्रीनगर पहुंचेगी, और फिर उत्तरी कश्मीर के बारामूला में अपने अंतिम गंतव्य तक पहुंचेगी.

पीएम मोदी के अलावा ये हस्तियां रहेंगी मौजूद

कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी के अलावा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मौजूद रहेंगे.

19 अप्रैल को पहुंचेंगे पीएम मोदी

मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल यह ट्रेन संगलदान से बारामूला तक चल रही है. प्रधानमंत्री का 19 अप्रैल की सुबह नई दिल्ली से उधमपुर आर्मी एयरपोर्ट पर उतरने का कार्यक्रम है. यहां से वह चेनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के लिए उड़ान भरेंगे.

चेनाब पुल का करेंगे निरीक्षण

इंजीनियरों ने किस तरह से इस पुल के निर्माण में अपनी भूमिका निभाई है, इसके बारे में प्रधानमंत्री मोदी को पुल के निर्माण के बारे में जानकारी दी जाएगी. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी माता वैष्णो देवी आधार शिविर कटरा से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. दिल्ली लौटने से पहले प्रधानमंत्री मोदी दोपहर में कटरा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने सहित जम्मू रेलवे स्टेशन पर विस्तार कार्य पूरा होने के बाद, इस वर्ष जुलाई-अगस्त तक जम्मू से घाटी के लिए ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा.

अधिकारियों ने बताया, “दिल्ली या किसी अन्य हिस्से से कश्मीर के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं होगी. यात्रियों को कटरा में उतरना होगा और ट्रेन बदलनी होगी. बाद में यही प्रक्रिया जम्मू में भी अपनाई जाएगी.” वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कटरा से बारामूला तक ट्रेन के कई परीक्षण सफल रहे हैं और सुरक्षा संबंधी मुद्दों का भी समाधान कर लिया गया है.

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना के कुल 272 किलोमीटर में से 118 किलोमीटर लंबे काजीगुंड-बारामूला खंड का पहला चरण अक्टूबर 2009 में शुरू किया गया था, इसके बाद जून 2013 में 18 किलोमीटर लंबे बनिहाल-काजीगुंड लिंक, जुलाई 2014 में 25 किलोमीटर लंबे उधमपुर-कटरा खंड को शामिल किया गया था, जिसमें पिछले साल फरवरी में 48.1 किमी बनिहाल-संगलदान खंड शामिल रहा.

यह भी पढ़ें- भारत का इकलौता शख्स जो बना ट्रेन का मालिक, बेहद दिलचस्प है वजह

46 किलोमीटर लंबे संगलदान-रियासी खंड का काम भी पिछले साल जून में पूरा हो गया था, जबकि रियासी और कटरा के बीच 17 किलोमीटर का हिस्सा बचा हुआ था, जो कि तीन महीने पहले पूरा हो चुका है. जिसके बाद भारत सहित विभिन्न ट्रेनों के परीक्षण शुरू हो पाए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

15 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

19 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

35 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

51 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

53 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

54 minutes ago