Aishwarya Rai Car Accident: 26 मार्च को बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ी एक खबर सामने आई, जिसमें दावा किया गया कि उनकी कार को एक बस ने टक्कर मार दी है. इस घटना का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिसमें उनकी ग्रे लग्जरी कार सड़क के बीच खड़ी नजर आ रही थी और उसके पीछे एक बस खड़ी थी.
हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में ऐश्वर्या को कोई चोट नहीं आई है, और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं.हालांकि, पूरा सच अब सामने आया है.
सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना के समय ऐश्वर्या कार में मौजूद नहीं थीं. उनकी गाड़ी में केवल ड्राइवर था, और यह कोई बड़ा हादसा नहीं था. ऐश्वर्या की सभी कारों की नंबर प्लेट पर ‘5050’ लिखा होता है, जिससे पैपराजी ने उनकी कार को पहचान लिया. दुर्घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन अभिनेत्री को वहां नहीं देखा गया.
यह स्पष्ट हो चुका है कि ऐश्वर्या राय बच्चन की कार को मामूली टक्कर लगी थी, जिससे कोई खास नुकसान नहीं हुआ. एक्सीडेंट की खबरें बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई थीं. अभिनेत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके गाड़ी को भी कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है.
गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय बच्चन के पास टोयोटा वेलफायर वीआईपी एग्जीक्यूटिव लाउंज कार है, जिसकी कीमत लगभग 1.30 करोड़ रुपये है. यह गाड़ी उन्होंने पिछले साल खरीदी थी. इस मॉडल की कार बॉलीवुड के कई अन्य सितारों के पास भी है, जिनमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, संजय कपूर और राकेश रोशन शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: CM Yogi Adityanath Biopic: सब छोड़ के आया हूं, शिष्य बनकर आया था लोगों ने सरकार बना दिया…
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…