IPL 2025 फाइनल मैच.
IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमें 3 जून को अहमदाबाद में IPL-2025 का फाइनल खेलेंगी. दोनों ही टीमें अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेंगी.
1. विराट कोहली: आरसीबी के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली इतिहास में दबाव भरे मैच में स्कोर करते नजर आए हैं, चाहे टी20 वर्ल्ड कप-2024 का फाइनल ही क्यों ना हो. कोहली इस सीजन अब तक 14 मुकाबलों मे 55.82 की औसत के साथ कुल 614 रन बना चुके हैं, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं.
2. श्रेयस अय्यर: पंजाब किंग्स के कप्तान इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने क्वालीफायर-2 में नाबाद 87 रन की पारी खेली है. अय्यर इस सीजन 16 मुकाबलों में 6 अर्धशतक के साथ 54.82 की औसत के साथ कुल 603 रन जड़ चुके हैं.
3. अर्शदीप सिंह: पंजाब किंग्स के लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह इस IPL के इस सीजन में 16 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें 8.79 की इकॉनमी के साथ 18 विकेट अपने नाम किए हैं.
यह भी पढ़ें- IPL 2025 : 14 में से 11 बार, जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
4. जितेश शर्मा: आरसीबी के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने भले ही 14 मुकाबलों में 237 रन बनाए, लेकिन लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 33 बॉल में 6 छक्कों और 8 चौकों की मदद से नाबाद 85 रन की पारी खेली है.
5. जोश हेजलवुड: आरसीबी का ये गेंदबाज IPL के इस सीजन में 11 मुकाबलों में 8.30 की इकॉनमी के साथ 21 शिकार कर चुका है. वह इस वक्त टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हैं. क्वालीफायर-1 में हेजलवुड ने पंजाब के खिलाफ तीन विकेट लिए थे.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं –
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, मयंक अग्रवाल, ब्लेसिंग मुजरबानी, टिम सीफर्ट.
पंजाब किंग्स: नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्ला उमरजई, आरोन हार्डी, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, काइल जैमीसन.
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…