आईपीएल

आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स : IPL इतिहास में कौन रहा किस पर भारी, इन आंकड़ों से समझिए, कौन होगा आईपीएल का बादशाह?

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच 3 जून को अहमदाबाद में आईपीएल-2025 का खिताबी मैच खेला जाना है. इस बार फैंस को एक नया आईपीएल विजेता मिलना निश्चित है. क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से मात देकर आरसीबी ने खिताबी मैच में अपनी जगह बनाई है. इस अहम मुकाबले में पंजाब की टीम 14.1 ओवरों में महज 101 रन पर सिमट गई थी.

पंजाब किंग्स के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 17 गेंदों में सर्वाधिक 26 रन की पारी खेली थी. पंजाब की बल्लेबाजी इस मुकाबले में एकदम फ्लॉप रही. आलम ये रहा कि सिर्फ तीन ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके. विपक्षी टीम की ओर से जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा को सर्वाधिक 3-3 सफलता हाथ लगी.

इसके जवाब में आरसीबी ने महज 10 ओवरों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया था. टीम के लिए फिलिप सॉल्ट ने 27 बॉल में 56 रन की नाबाद पारी खेली. भले ही पंजाब की टीम आरसीबी के लिए क्वालीफायर-1 मैच गंवा चुकी थी, लेकिन उसने क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से शिकस्त दी है. ऐसे में उसे कमजोर नहीं आंका जा सकता.

क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे. इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने एक ओवर शेष रहते जीत दर्ज कर ली थी. पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 41 बॉल में नाबाद 87 रन बनाए थे, जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल थे.

ये हैं IPL के आंकड़े

हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ही टीमों ने 18-18 मुकाबले अपने नाम किए. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से दोनों ही टीमें बराबरी पर हैं. आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच पिछली 10 भिड़ंत को देखें, तो पंजाब किंग्स ने चार, जबकि आरसीबी ने छह मुकाबलों में जीत दर्ज की है.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं –

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, मयंक अग्रवाल, ब्लेसिंग मुजरबानी, टिम सीफर्ट.

यह भी पढ़ें- IPL 2025: ये हैं वो 5 खिलाड़ी, जो पलट सकते हैं फाइनल मैच का पासा, इन्हीं पर रहेंगी सभी की नजरें

पंजाब किंग्स: नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्ला उमरजई, आरोन हार्डी, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, काइल जैमीसन.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

4 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

4 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

5 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

5 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

5 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

5 hours ago