आईपीएल

70 मैच, 12 शहर, डबल-हेडर का रोमांच… IPL 2026 का पूरा शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच

IPL 2026 Full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 70 मैचों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी. ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी. हालांकि अभी प्लेऑफ और फाइनल समेत 4 मुकाबलों की तारीख और वेन्यू घोषित नहीं किए गए हैं.

दूसरे फेज की शुरुआत 13 अप्रैल से

गुरुवार (26 मार्च) को दूसरे फेज का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है, जो पहले घोषित नहीं हुआ था. दूसरा चरण 13 अप्रैल से शुरू होगा. इस दिन हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जो इस फेज का पहला मैच होगा.

डबल-हेडर का भी रहेगा रोमांच

फैंस के लिए इस बार भी डबल-हेडर मैच रखे गए हैं. कुल 8 डबल-हेडर खेले जाएंगे. इनमें दोपहर के मैच 3:30 बजे और शाम के मुकाबले 7:30 बजे से शुरू होंगे. इससे एक ही दिन में दो मैचों का मजा मिलेगा.

12 शहरों में होंगे मुकाबले

इस बार IPL के मैच देश के 12 शहरों में खेले जाएंगे. इनमें बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ शामिल हैं. अलग-अलग शहरों में मैच होने से फैंस को अपनी-अपनी टीमों को करीब से देखने का मौका मिलेगा.

होम वेन्यू में बदलाव

कुछ टीमों के होम ग्राउंड में बदलाव किया गया है. पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी, जिसमें धर्मशाला में तीन मुकाबले होंगे. राजस्थान रॉयल्स जयपुर में चार मैच खेलेगी. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीन मैच बेंगलुरु और दो मुकाबले रायपुर में खेलेगी.


ये भी पढ़ें: फैंस के लिए बुरी खबर! इस बार नहीं होगी IPL की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI ने बताई बड़ी वजह


प्लेऑफ की तारीख अभी बाकी

BCCI के अनुसार प्लेऑफ और फाइनल की तारीख और वेन्यू बाद में घोषित किए जाएंगे. जैसे-जैसे लीग स्टेज आगे बढ़ेगा, प्लेऑफ की रेस और भी रोमांचक होती जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

42 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

51 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

1 hour ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

1 hour ago