लीगल

बृजभूषण शरण सिंह केस में आया नया मोड़, महिला पहलवानों के इस कदम ने बढ़ाई हलचल; जानें कोर्ट में क्या हुआ

Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपों से बरी किए गए कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने राऊज एवेन्यु कोर्ट 5 दिसंबर को सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट के आदेश के बाद बृज भूषण शरण सिंह ने 21 पन्नों का कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया था. इससे पहले सेंशन कोर्ट ने बृज भूषण शरण सिंह को जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम मौका दिया था.

सेशंस कोर्ट में मजिस्ट्रेट के फैसले को चुनौती

कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया था कि आगे जवाब दाखिल करने के लिए और मौका नहीं दिया जाएगा. सेंशन कोर्ट महिला पहलवानों की ओर से दायर याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को नोटिस जारी कर रखा है. विशेष न्यायाधीश दिग्विनय सिंह की कोर्ट महिला पहलवानों की ओर से दायर अपील पर सुनवाई कर रही है. महिला पहलवानों ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले के खिलाफ सेंशन कोर्ट में अपील दायर की है. पहलवानों ने अपनी अपील में सह-आरोपी विनोद तोमर को बरी किए जाने के खिलाफ भी याचिका दायर की गई है. पहलवानों ने 3 अगस्त को एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ यह याचिका दायर की गई है.

याचिका में सबूतों के चुनिंदा आकलन का आरोप

याचिका में कहा गया है कि मजिस्ट्रेट का यह फैसला रिकॉर्ड में मौजूद सबूतों और चुनिंदा व्याख्या पर आधारित है. दायर याचिका में कहा गया है कि मजिस्ट्रेट कोर्ट का आदेश कानून की नजर में टिकाऊ नहीं है, साथ ही सबूतों के गलत व चुनिंदा तरीके से आकलन किया गया है. याचिका में यह भी कहा गया है कि फैसला देते समय कानूनी सिद्धांतो का सही तरीके से पालन नहीं किया गया है. कोर्ट का यह फैसला पीड़िता के व्यवहार को लेकर पुरानी रूढ़िवादी सोच पर आधारित है. कोर्ट ने सबूत के आभाव में बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया था. महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के मामले में सभी पक्षों की जिरह के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था.

दोनों पक्षों की दलीलें और केस का घटनाक्रम

महिला पहलवानों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील रेबेका जॉन ने दोनों आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की थी. इस मामले में 30 जून को बृजभूषण शरण सिंह और डब्ल्यूएफआई के पूर्व सचिव विनोद तोमर की ओर से पेश वकील राजीव मोहन आरोपों से इनकार करते हुए उन्हें मनगढ़ंत और बदनाम करने की नीयत से लगाया गया था, लिहाजा दोनों को बरी करने की मांग किया था. मामले की सुनवाई के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर कोर्ट में मौजूद थे. कोर्ट ने 10 मई 2024 को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था. अदालत ने 11 जुलाई 2025 को पूर्व सांसद और पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण और विनोद तोमर के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न मामले में अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज करने और मुकदमा शुरू करने का निर्देश दिया था.

1500 पन्नों की चार्जशीट और 22 गवाहों के बयान

बता दें कि बृज भूषण सिंह के खिलाफ छह महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न, मारपीट और पीछा करने के आरोप में 1500 पन्नों की चार्जशीट में चार राज्यों के कम से कम 22 गवाहों के बयानों का उल्लेख किया गया है. इनमें पहलवान, एक रेफरी, एक कोच और एक फिजियोथेरेपिस्ट भी शामिल है. इन्होंने आरोपों कि पुष्टि की है. महिला पहलवानों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने पूर्व सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस ने 15 जून, 2023 को सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (शील भंग), 354ए (यौन से संबंधित टिप्पणी करने), 354डी (पीछा करना) और 506 (1) (आपराधिक धमकी) के तहत आरोपपत्र दाखिल किया था.

यह भी पढ़ें-28 नवंबर को दीपथुन पर जलाएं दीप, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; नप गए अधिकारी

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बिना विज्ञापन 32 भर्तियां, पद का दुरुपयोग… दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…

10 minutes ago

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

21 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

23 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

31 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

35 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

2 hours ago