आईपीएल

हार्दिक की जगह सूर्या! ‘कप्तान स्वाइप’ से बदला मुंबई का गणित, क्या टीम में अब भी सब कुछ ठीक है?

MI Change Captain: सोमवार (4 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सूर्यकुमार की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स (MI vs LSG) को 6 विकेट से हराया. मुंबई की लगातार हार के बीच इस जीत ने फैंस को एक नई उम्मीद दी है. इस मैच से पहले बहुत दिनों से चोटिल चल रहे मुंबई के ताबड़तोड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी पिच पर धमाकेदार पारी खेलते नजर आए. हालांकि, इस मैच में सबसे चौकाने वाला समय तब आया जब टॉस के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की जगह सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) नजर आए. इसके बाद से यह अटकलें तेज हो गई कि क्या मुंबई की टीम में सब कुछ ठीक है.

कप्तान स्वाइप से बढ़ी अटकलें (Why MI Change Capitan)

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं गुजरा है. कल (4 मई) की जीत को भी जोड़ दें तो टीम पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर मौजूद है. इस सीजन मुंबई ने 10 मैचों में से सिर्फ 3 पर जीत दर्ज की है, जबकि बचे 7 मुकाबलों में उन्हें मुंह की खानी पड़ी है. इन हारों के लिए लोग टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को जिम्मेदार मान रहे हैं. हालांकि, मुंबई के 10वें मैच में जब मैदान पर एक नया कप्तान दिखा,, तब टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला ले लिया था कि आज हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे. बता दें कि भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल के कप्तान हैं, लेकिन वे आईपीएल में नियमित रूप से कप्तानी नहीं करते हैं.

सूर्यकुमार ने बताया क्यों नहीं खेले हार्दिक

मुंबई इंडियंस और एलएसजी के बीच सोमवार को खेले गए आईपीएल मैच में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला. टॉस के समय सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते नजर आए, और उन्होंने हार्दिक पांड्या को लेकर कहा कि, उनकी (हार्दिक) की तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए वे मैच से बाहर है.

मुंबई के लिए आसान सी जीत

एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 से ज्यादा का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया, जिससे मुंबई के सामने मुश्किल लक्ष्य था. जवाब में टीम को तेज शुरुआत की जरूरत थी, जो उसे मिली. रियान रिकल्टन ने 32 गेंदों में 83 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में 84 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार विकेट खोकर 229 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. टीम ने लक्ष्य को आसानी से पूरा किया और आठ गेंदें बाकी रहते मैच खत्म कर दिया. सूर्यकुमार यादव का बल्ला इस बार ज्यादा नहीं चला, लेकिन बाकी खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी निभाई और टीम को जीत दिला दी.


ये भी पढ़ें: IPL 2026: क्या जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं शुभमन गिल? डैनी मोरिसन के सवाल पर कप्तान का जवाब वायरल


मुंबई के प्लेऑफ की मुश्किल राह

लगातार तीन हार के बाद मुंबई इंडियंस ने अचानक शानदार वापसी करते हुए बड़ी जीत दर्ज की, जिससे सभी हैरान हैं. टीम में ऐसा क्या बदला, इस पर चर्चा हो रही है. हालांकि अभी मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है, लेकिन टॉप-4 में पहुंचना अब उसके लिए काफी कठिन नजर आ रहा है. आगे की राह टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी. अब नजर इस बात पर रहेगी कि हार्दिक पांड्या कब तक वापसी करते हैं, रोहित शर्मा अपनी लय बनाए रखते हैं या नहीं, और टीम जीत की रफ्तार को आगे बढ़ा पाती है या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में पंचमी श्राद्ध का विशेष महत्व…’ जानिए पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा शुभ मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…

40 minutes ago

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

6 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

7 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

7 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

8 hours ago