उत्तर प्रदेश

प्यार की सनक या काला जादू? हापुड़ में प्रेमिका को पाने के लिए चिता की खोपड़ी से खौफनाक खेल

हापुड़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ना सिर्फ स्थानीय लोगों को चौंका दिया है, बल्कि अंधविश्वास और तांत्रिक क्रियाओं पर भी सवाल खड़ा कर दिया हैं. एक युवक का प्रेम में इस कदर अंधा हो जाना कि वह तंत्र-मंत्र के सहारे अपनी जिंदगी की दिशा ही बदलने निकल पड़ा और मामला सीधे श्मशान घाट तक पहुंच गया है.

जानकारी के मुताबिक, अमान नाम का युवक एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था. वह किसी भी हाल में उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की और उसके परिवार ने इस रिश्ते को साफ तौर पर नकार दिया. इसी अस्वीकार ने अमान को गलत रास्ते पर धकेल दिया.

इसी दौरान उसकी मुलाकात एक तांत्रिक अवधेश से हुई. तांत्रिक ने उसे भरोसा दिलाया कि कुछ विशेष तंत्र क्रियाओं से वह लड़की और उसके परिवार को वश में कर सकता है. लेकिन इसके लिए एक बेहद डरावनी शर्त रखी गई कि ताज़ा खोपड़ी की व्यवस्था करनी होगी.

श्मशान घाट में रात के अंधेरे का खेल

इसके बाद अमान अपने एक साथी और तांत्रिक के साथ श्मशान घाट पहुंच गया. जैसे ही वहां मौका मिला, कथित तौर पर तीनों ने जलती चिता से एक खोपड़ी निकाल ली और वहां से फरार हो गए. यह पूरी घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी, लेकिन इसका सच और भी ज्यादा चौंकाने वाला था.

सीसीटीवी ने खोली पूरी पोल

यह हरकत ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने पूरा सच सामने ला दिया है. पुलिस ने करीब 200 कैमरों की जांच की, जिसके बाद संदिग्धों की पहचान हुई. फुटेज में तीन लोग मोपेड पर श्मशान की ओर जाते और फिर तेजी से लौटते दिखाई दिए.

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों से पूछताछ जारी है.

इसी बीच थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के सोनपुर सोटावाली मोहल्ले में एक और घटना ने माहौल को और गंभीर बना दिया. यहां शुभांशु नाम का किशोर लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई और उसका अंतिम संस्कार श्मशान घाट में कर दिया गया.

लेकिन बाद में परिजनों ने जब श्मशान घाट पहुंचकर जांच की, तो पता चला कि चिता से कुछ अवशेष गायब हैं. CCTV खंगालने पर सामने आया कि कुछ संदिग्ध लोग मोपेड पर वहां आते-जाते दिखे.

पुलिस की जांच जारी

थाना देहात के इंचार्ज नीरज कुमार के मुताबिक, कई सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा तांत्रिक गिरोह तो नहीं सक्रिय है.

ये भी पढ़ें- बंगाल में BJP के आते ही खत्म हुआ मंदिरों का ‘वनवास’! आसनसोल में खुले दुर्गा टेंपल के कपाट तो क्या बोले लोग?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

7 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

7 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

8 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

8 hours ago