आईपीएल

RCB vs GT: सुदर्शन के शतक से गुजरात मजबूत, RCB को 206 रन की चुनौती

RCB vs GT: आईपीएल के 34वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 205 रन बनाए. इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मैच जीतने के लिए 206 रनों का टारगेट पूरा करना होगा. बता दें कि यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है.

पहली पारी में गुजरात की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने 58 गेंदों में 100 रन की पारी खेली. जबकि कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने एक सुलझी हुई पारी खेली. साथ ही फिनिशर के तौर पर जेसन होल्डर ने 10 गेंदों में अहम 20 रन जोड़े, जिसके बदौलत GT इतने बड़े लक्ष्य तक पहुंच पाई.

वहीं दूसरी ओर, RCB की गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली है. बेंगलुरु के सभी गेंदबाजों में से भुवनेश्वर किफायती गेंदबाजी की है. उन्होंने 4 ओवर में 31 रन दिए हैं.

ऐसी रही GT की पारी

इस मैच में गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद शानदार रही. ओपनर शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 128 रन जोड़े. गिल 32 रन बनाकर आउट हुए. साई सुदर्शन पूरे मैच में शानदार फॉर्म में नजर आए. उन्होंने तेजी से रन बनाए और 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसी दौरान उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी बनाया. शतक के बाद वह जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए.

जोस बटलर से अंत में बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 25 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर कैच आउट हो गए. आखिरी ओवरों में वॉशिंगटन सुंदर और जेसन होल्डर ने तेजी से रन बनाते हुए कुछ बड़े शॉट लगाए, जिससे टीम का स्कोर मजबूत स्थिति में पहुंच गया.


ये भी पढ़ें: MI vs CSK: हार से बौखलाए हार्दिक पंड्या! सूंज की तारीफ, लेकिन इन खिलाड़ियों को पर फोड़ा हार का ठीकरा?


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (RCB vs GT Playing 11)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग-11 (RCB Playing 11): विराट कोहली, जैकब बैथल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा(विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार.

गुजरात टाइटंस प्लेइंग-11 (GT Playing 11): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

4 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

12 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

38 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

49 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago