MI vs CSK: गुरुवार (23 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी हार का सामना किया. चेन्नई सुपर किंग्स ने 103 रनों से मुंबई की टीम को मात दी. इस मैच में चेन्नई के धुरंधर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार पारी खेलते हुए 54 गेंदों में 103 रन की शतकीय पारी खेली, जिसके बदौलत CSK ने हार की लय को तोड़कर शानदार जीत दर्ज की. हालांकि, मैच के बाद से सबके मन में एक ही सवाल है कि पांच बार की चैंपियन रही मुंबई को इतनी बुरी हार का सामना कैसे करना पड़ा. इस पर खुद कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अब बड़ा बयान दिया है.
वानखेड़े में दिखा संजू का तूफान
वानखेड़े स्टेडियम में संजू सैमसन (Sanju Samson) का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों पर जमकर रन बनाए और बेहतरीन बल्लेबाजी की. संजू ने 54 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए और आखिरी गेंद पर अपना शतक पूरा किया. उनकी इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे. यह उनके आईपीएल करियर का पांचवां और इस सीजन का दूसरा शतक रहा.
वहीं दूसरी तरफ, मुंबई की ओर से गेंदबाज अश्विनी कुमार और एएम गजनफर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट इटका और 4 ओवर में 31 रन दिए.
हार्दिक ने किसपर फोड़ा हार ठीकरा?
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने चेन्नई के खिलाफ हार के बाद साफ कहा कि टीम की खराब बल्लेबाजी इसकी मुख्य वजह रही. उन्होंने खास तौर पर पावरप्ले में जल्दी विकेट गिरने को सबसे बड़ा कारण बताया. उनके मुताबिक, शुरुआत में ही विकेट खोने से टीम दबाव में आ गई और फिर वापसी नहीं कर पाई.
ये भी पढ़ें: जब भारत के लिए खेलने से पहले सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के लिए की थी फील्डिंग, जानें अनसुने किस्से
पिच को लेकर उन्होंने किसी तरह की शिकायत नहीं की और माना कि वही विकेट पर चेन्नई ने बेहतर खेल दिखाया. उन्होंने यह भी कहा कि 207 रन का लक्ष्य हासिल करने के लिए अच्छी शुरुआत जरूरी थी, जो टीम को नहीं मिल सकी. गेंदबाजी पर बात करते हुए हार्दिक ने कहा कि गेंदबाजों ने ठीक प्रदर्शन किया, लेकिन संजू सैमसन की शानदार पारी ने मैच को उनकी टीम से दूर कर दिया. साथ ही, चेन्नई के अन्य बल्लेबाजों ने भी छोटा ही सही पर महत्वपूर्ण योगदान देकर स्कोर को बड़ा बनाया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



