RR vs CSK IPL 2026 (AI Image)
RR vs CSK IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक मैच खेला गया है, जिसमें राजस्थान को जीत मिली थी. अगर पिछले 10 मुकाबलों की बात करें, तो राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है और उसने 8 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई को सिर्फ 2 में जीत मिली है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक चिंता की बात महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की चोट है. भले ही धोनी बल्लेबाजी में ज्यादा रन नहीं बना पा रहे हों, लेकिन विकेट के पीछे उनकी मौजूदगी टीम के लिए बहुत अहम रहती है और वह कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं.
सोमवार (30 मार्च) को होने वाले इस मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के पुराने खिलाड़ी एक-दूसरे के सामने नजर आएंगे. RR से एक दशक से भी पुराना नाता रखने वाले संजू सैमसन (Sanju Samson) आज चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपनी पूर्व टीम के खिलाफ खेलेंगे. संजू के लिए यह मुकाबला काफी भावनात्मक होने वाला है. वहीं, रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भी CSK के लिए लगभग 12 सीजन तक लगातार प्रदर्शन किया है और आज उन्हें अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलना है.
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 31 मैच खेले गए हैं, जिसमें 15 मैच RR ने और 16 मुकाबले CSK ने जीते हैं. हालांकि पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे और दोनों में राजस्थान की जीत हुई थी.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अब तक कुल पांच बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) IPL का खिताब जीत चुकी है, लेकिन पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और वह अंक तालिका में आखिरी यानी 10वें स्थान पर रही. दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स ने अब तक एक बार ट्रॉफी जीती है, मगर उनका पिछला सीजन भी कुछ खास नहीं रहा और टीम 9वें स्थान पर खत्म हुई.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK Playing 11) : संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.
राजस्थान रॉयल्स (RR Playing 11): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉ हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…