आईपीएल

RR Vs CSK : राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ किया सफर समाप्त, चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से शिकस्त दी. यह राजस्थान रॉयल्स का इस सीजन का अंतिम मैच था, जिसे उन्होंने दमदार अंदाज में जीतकर विदाई ली. चेन्नई द्वारा दिए गए 188 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने 17.1 ओवर में ही हासिल कर लिया.

वैभव सूर्यवंशी ने की शुरुआत

राजस्थान की ओर से पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने की. दोनों ने आक्रामक अंदाज में रन बटोरे. यशस्वी ने 19 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे. उन्हें अंशुल कंबोज ने पवेलियन भेजा. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान संजू सैमसन के साथ मिलकर पारी को रफ्तार दी. दोनों ने मिलकर 10 ओवर में टीम का स्कोर 95 रन के पार पहुंचा दिया.

वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केवल 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने चार चौके और चार छक्के जड़े और कुल 57 रन बनाए. वह 14वें ओवर में आउट हुए. संजू सैमसन ने भी 41 रनों का योगदान दिया.

टॉप ऑर्डर के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर ने मोर्चा संभाला और संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी. 18वें ओवर की पहली ही गेंद पर राजस्थान ने लक्ष्य हासिल कर लिया. जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में नौवें स्थान पर रहा, जबकि चेन्नई आखिरी पायदान पर पहुंच गई. चेन्नई के लिए एक मुकाबला अब भी बाकी है.

टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इससे पहले, राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत लड़खड़ाती रही. दूसरे ही ओवर में युधवीर सिंह ने डेवोन कॉन्वे और उर्विल पटेल को सस्ते में आउट कर चेन्नई को शुरुआती झटके दिए. हालांकि, आयुष म्हात्रे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 43 रन बनाए, लेकिन छठे ओवर में वह भी आउट हो गए.

रविचंद्रन अश्विन (13 रन) और रवींद्र जडेजा (1 रन) भी जल्दी पवेलियन लौटे. इसके बाद ब्रेविस और शिवम दुबे ने पारी को संभाला और दोनों ने 59 रनों की साझेदारी की. ब्रेविस ने 42 रन बनाए जबकि दुबे ने 39 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2025: किसके नाम होगी प्लेऑफ की चौथी टिकट? फाइनल से कम नहीं होगा दिल्ली-मुंबई का मुकाबला

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए और इस दौरान अपने टी20 करियर का 350वां छक्का भी लगाया, लेकिन अंतिम ओवर में वो भी आउट हो गए. चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन बनाए. राजस्थान भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुका है, लेकिन इस जीत के साथ उसने सीजन का समापन गर्व के साथ किया. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के पास अब केवल एक मुकाबला बचा है, जहां वह सम्मान बचाने की कोशिश करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago