Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IPL 2025: किसके नाम होगी प्लेऑफ की चौथी टिकट? फाइनल से कम नहीं होगा दिल्ली-मुंबई का मुकाबला

आईपीएल 2025 में आरसीबी, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ की रेस पार कर चुकी हैं. चौथी टीम कौन सी होगी, इसका फैसला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से होगा.

IPL 2025 MI vs DC
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 63वां मैच किसी फाइनल से कम नहीं होने वाला है. इस मैच का परिणाम तय करेगा कि कौन सी टीम प्लेऑफ की रेस में आगे जाएगी. दरअसल, आईपीएल 2025 में आरसीबी, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ की रेस पार कर चुकी हैं. चौथी टीम कौन सी होगी, इसका फैसला अभी तक नहीं हो पाया है.

MI या DC, कौन बनाएगा प्लेऑफ में जगह?

चौथी टीम बनने के लिए बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच महामुकाबला होना है. इस मैच में अगर दिल्ली कैपिटल्स मुंबई को घर पर हरा देती है, तो उसकी उम्मीद प्लेऑफ में जाने की बरकरार रहेगी. लेकिन, अगर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स पर जीत हासिल की, तो दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में जाने का सपना टूट जाएगा.

मुंबई इंडियंस की स्थिति मजबूत

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैचों में 6 जीत के साथ 13 अंक हासिल किए हैं. उसे प्लेऑफ में जाने के लिए बाकी दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी. वहीं, मुंबई इंडियंस के पास 12 मैचों में 14 अंक हैं. अगर मुंबई दिल्ली के सामने मैच हार भी जाती है, तो उसके पास 16 अंकों तक पहुंचने के लिए एक और मौका होगा. लेकिन, दिल्ली को हर हाल में मुंबई के सामने जीत चाहिए होगी. दिल्ली जहां मुंबई के सामने हर हाल में जीत सुनिश्चित करना चाहेगी, वहीं मुंबई अपने बाकी दोनों मैचों को जीतकर अच्छे नेट रन रेट की मदद से टूर्नामेंट में खुद को टॉप-2 में खत्म करना चाहेगी.

आईपीएल में इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं. गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में जाने वाली पहली तीन टीम बनी हैं.

इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव पर मुंबई फैंस की नजर रहने वाली है. क्योंकि, इन तीनों खिलाड़ियों पर मुंबई इंडियंस की टीम काफी हद तक निर्भर रहती है. सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड भी वानखेड़े में काफी अच्छा है. वानखेड़े में एक हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल, कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के प्रदर्शन पर दिल्ली के फैंस की उम्मीदें टिकी होंगी.

ये भी पढ़ें- SRH vs LSG : हैदराबाद ने लखनऊ के प्लेऑफ की उम्मीदों पर फेरा पानी, छह विकेट से दर्ज की शानदार जीत, अभिषेक की तूफानी बैटिंग ने मचाया धमाल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital