आईपीएल

‘एक फोटो का 100 रुपया लगेगा!’… जब वैभव सूर्यवंशी ने बच्चों से मांग लिए पैसे; देखें ये वायरल Video

भारतीय क्रिकेट के नए ‘सेंसेशन’ वैभव सूर्यवंशी इन दिनों न केवल अपने बल्ले बल्कि अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी सुर्खियों में हैं. महज 14 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए डेब्यू कर इतिहास रचने वाले वैभव अब आईपीएल के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जा रहे हैं.

हाल ही में राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव कुछ नन्हे फैंस के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. वीडियो (Vaibhav Suryavanshi Viral Video) में वैभव बच्चों से फोटो खिंचवाने के बदले पैसों की डिमांड करते दिख रहे हैं, जिसे देख सोशल मीडिया पर हंसी का माहौल है.

मजाक-मजाक में क्यों मांग लिए पैसे?(Vaibhav Suryavanshi Viral Video)

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे वैभव के साथ फोटो खिंचवाने की जिद कर रहे थे. इस पर वैभव ने मजे लेते हुए कहा, “मैं एक फोटो का 100 रुपया लेता हूं, बोलो दोगे?” यह सुनकर बच्चे थोड़े मायूस हो गए और वापस जाने लगे, लेकिन वैभव ने उन्हें फिर बुलाया और पूछा कि बोलो पैसे देते हो?

 

तभी एक बच्चे ने मासूमियत से जवाब दिया कि उसके पास 200 रुपये हैं और वह अपने दोस्त के साथ फोटो चाहता है. अंत में वैभव ने हंसते हुए कैमरा दिखाया और बताया कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे. उन्होंने खुशी-खुशी बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई.

गेंदबाजों के लिए ‘काल’ बने वैभव

वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता ऐसे ही नहीं बढ़ी है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने महज 36 गेंदों में सेंचुरी ठोककर सनसनी फैला दी. इससे पहले वे 35 गेंदों में शतक जड़कर ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं. आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक के मामले में अब क्रिस गेल के बाद अगले दो स्थानों पर वैभव का ही कब्जा है. 15 साल की इस उम्र में उनकी ‘बेरहम’ बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं को टीम इंडिया के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है.

क्या टीम इंडिया में मिलेगी जगह?

वैभव का स्ट्राइक रेट और बड़े शॉट्स खेलने की काबिलियत उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है. क्रिकेट जगत के जानकारों का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के भविष्य के ‘ओपनिंग स्टार’ हो सकते हैं. जिस तरह से वे दबाव के क्षणों में निडर होकर खेलते हैं, वह उनके परिपक्व होने का प्रमाण है. राजस्थान रॉयल्स के कैंप में भी उनकी काफी तारीफ होती है और वे टीम के सबसे लाड़ले खिलाड़ियों में से एक हैं.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा में केजरीवाल का गेम ओवर!… राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों को BJP सदस्य के तौर पर मिली मान्यता; अब क्या करेंगे संजय सिंह?

सोशल मीडिया पर छाया ‘वैभव मैजिक’

राजस्थान रॉयल्स द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो (Vaibhav Suryavanshi Viral Video) अब हर तरफ शेयर किया जा रहा है. फैंस का कहना है कि वैभव जितने खतरनाक मैदान पर हैं, उतने ही जमीन से जुड़े और मजाकिया इंसान असल जिंदगी में भी हैं. बच्चों के साथ उनकी यह बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

सर्राफा बाजार में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, खरीदारी का मन बना रहे लोगों के लिए बड़ी राहत

सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

23 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

CJP leaders detained: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष…

56 minutes ago

पीलीभीत में रामलीला कमेटी के फेर में चल गई गोली, 3 लोगों का हो गया मर्डर, इलाके में मचा कोहराम

Murder In Pilibhit: अमरिया कस्बे के रहने वाले अंकित गुप्ता और दूसरे पक्ष के कौशल…

1 hour ago

दिनभर हंगामा, फिर भी खाली हाथ लौटे राहुल गांधी! SC में आखिर क्यों फाइल नहीं हुई पिटीशन?

Rahul Gandhi News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और INDIA गठबंधन की याचिका सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

सगाई टूटने के 6 महीने बाद फिर साथ आए क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…

2 hours ago

सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई, नवंबर में विपक्ष की बड़ी रैली की तैयारी! दिल्ली से बंगाल तक आंदोलन फैलाने की रणनीति

INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…

2 hours ago