लीगल

लॉरेंस बिश्नोई पर डॉक्यूमेंट्री ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ की रिलीज पर रोक, दिल्ली हाई कोर्ट ने बंद की सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट ने गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बने डॉक्यूमेंट्री ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ की रिलीज के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई बंद कर दिया है. यह याचिका लॉरेंस विश्नोई की ओर से दायर की गई थी. दायर याचिका में गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बने डॉक्यूमेंट्री ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी.

जस्टिस पुरुषैंद्र कुमार कौरव की बेंच ने कहा कि चूंकि केंद्र सरकार ने पहले ही सुरक्षा कारणों से इस सीरीज को रिलीज न करने की सलाह दी है, इसलिए अब इस याचिका का कोई औचित्य नहीं रह गया है. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने आशंका जताई कि नाम बदलकर या किसी अन्य रूप में सीरीज जारी की जा सकती है, तो जस्टिस कौरव ने कहा कि ऐसी स्थिति में याचिकाकर्ता उचित कानूनी कदम उठा सकता है. अदालत ने याचिकाकर्ता के वकील से मौखिक तौर पर कहा, जब भी वे कुछ करेंगे, आप हमेशा वापस कोर्ट का रुख कर सकते है. आज जब सलाहों को रद्द नहीं किया जाता, वे रिलीज नहीं कर सकते है.

लॉरेंस बिश्नोई पर कई आपराधिक मामलों का हवाला

ओटीटी मंच की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने कहा कि वे केंद्र द्वारा 23 और 24 अप्रैल को जारी की गई तीन सलाहों को सक्षम अदालत में चुनौती दे रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान याचिका अदालत के समक्ष सुनवाई योग्य नहीं है क्योंकि इस मामले में अदालत का क्षेत्राधिकार नहीं है. बता दें कि 33 साल के लॉरेंस बिश्नोई उस पर कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं. वे सिद्धू मुसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक हैं.

पंजाब पुलिस ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था और पब्लिक ऑर्डर का हवाला देते हुए इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की थी. लॉरेंस ने तर्क दिया था कि इस सीरीज की रिलीज से सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा हो सकता है और उसकी छवि खराब हो सकती है.

ये भी पढ़ें: आईआरएस की बेटी की हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार राहुल मीणा को साकेत कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली में सिर्फ 15 लाख रुपए में मिल रहा घर! हाथ से न निकल जाए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का खास-ऑफर

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए DDA ने नरेला में…

26 minutes ago

सालों बाद सच आया सामने! सचिन, युवराज और गंभीर को क्यों छोड़नी पड़ी टीम? BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने खोला राज

BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, गौतम गंभीर और जहीर खान…

28 minutes ago

‘ना पानी मिलेगा, ना आटा…!’ PAK में कंगाली के बीच नया संकट, भारत के इस फैसले से कांपी शहबाज की रूह

पाकिस्तान में आगामी खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान सिंधु नदी बेसिन में 22% पानी की…

42 minutes ago

सर्राफा बाजार में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, खरीदारी का मन बना रहे लोगों के लिए बड़ी राहत

सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

1 hour ago

‘सबका कल्याण हो’, नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के चरणों में पीएम मोदी ने टेका शीश, साझा किया खास भजन

Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां चंद्रघंटा की स्तुति…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

CJP leaders detained: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष…

2 hours ago