बीजिंग-चीन की वाहन निर्माता कंपनी BYD ने अपनी इलेक्ट्रिक MPV कार BYD e6 को प्राइवेट बायर्स के लिए पेश किया है। अभी तक यह कार सिर्फ कमर्शियल और फ्लीट कस्टमर्स के लिए सीमित की गई थी. इसकी कीमत 29.15 लाख रुपये है. यह इलेक्ट्रिक एमपीवी कार दो वेरिएंट GL और GLX है। GLX वेरिएंट में आपको AC फास्ट चार्जिंग मिलेगी. भारतीय बाजार में इस कार को पिछले साल पेश किया गया था. अब प्राइवेट पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में एंट्री के साथ ही साथ e6 अकेली फुली-इलेक्ट्रिक MPV में मौजूद है जिसे गाड़ियों के शौकीन भारतीय बजारों में खरीद सकते है.
यह इलेक्ट्रिक एमपीवी कंपनी के E-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. साथ ही इसमें 71.7kWh लिथियम-आयरन फॉस्फेट बैटरी है, जो 95hp और 180Nm पैदा करती है. कार की टॉप स्पीड 130kph है. एमपीवी की अच्छी बात यह है कि इसकी रेंज है. BYD का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 520km तक की रेंज आपको देगी. पैसेंजर सीट्स, ब्लूटूथ और वाईफाई के साथ 10.1-इंच रोटेटेबल टचस्क्रीन, इन-बिल्ट नेविगेशन और एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम जैसे कई फीचर्स मौजूद हैं. फिलहाल भारतीय बाजारों में इसकी सीधी तुलना किसी कार के साथ नहीं है. लेकिन कीमत की तुलना में इसे Hyundai Kona और MG ZS EV को लिस्ट में शामिल किया गया है.
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…