टी-20 विश्व कप के फाइनल मैच का टिकट फ्री,जानिए कैसे

मेलबर्न-एशिया कप क्रिकेट के बाद इसी साल ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से टी-20 विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है ।यह टूर्नामेंट लगभग एक महीने चलेगा जिसमें आईसीसी की सभी टीमें भाग लेंगी. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा. जिसके लिए दुनियाभर के क्रिकेट लवर्स ने टिकट का इंतजाम करना अभी से शुरु कर दिया है. लेकिन इस बार क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी है. क्रिकेट प्रशंसक इस बार टी-20 विश्व कप का फाइनल मैच फ्री में देख सकते है. इतना ही नहीं इसके साथ मेलबर्न के लिए फ्लाइट का भी टिकट आपको मुफ्त दिया जाएगा. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है कि कैसे आप एक फार्म भरके टी-20 विश्व के फाइनल मैच का टिकट फ्री में हासिल कर सकते है.

फ्री टिकट हासिल करने के लिए देने होंगे कुछ सवालों के जवाब

इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने जा रहे टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले का फ्री टिकट हासिल करने का मौका दिया रहा है. इसके लिए क्रिकेट फैंस को कुछ सवालों के जवाब देने होंगे. मेलबर्न क्रिकेट मैनजमेंट ने फ्री टिकट्स के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक फार्म जारी किया है. इस फार्म में आपको अपनी कुछ पर्सनल डिटेल्स भरनी होंगी साथ ही कुछ सवालों के जवाब भी देने होंगे. जिसके बाद चयन प्रकिया के आधार पर आप फ्री टिकट हासिल कर सकते है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

8 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

46 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

46 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago